Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस के घंटाघर बाजार में सांडों की भिड़ंत, मची अफरा-तफरी:कई दुकानों का सामान क्षतिग्रस्त, कई लोग मामूली घायल

    7 hours ago

    2

    0

    हाथरस के व्यस्त घंटाघर बाजार में आज शनिवार को दो सांड आपस में भिड़ गए। इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आपस में लड़ते-लड़ते दोनों सांड एक दुकान के अंदर तक घुस गए। सांडों की इस भिड़ंत के दौरान कई दुकानों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ लोग मामूली रूप से घायल भी हुए हैं। इनमें वहां कीटनाशक दवा की बिक्री करने वाला व्यक्ति भी शामिल था। शहर के व्यस्ततम बाजार में काफी देर तक भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब सांड वहां से चले गए, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हाथरस शहर और देहात दोनों ही क्षेत्रों में छुट्टा गोवंशों का आतंक एक बड़ी समस्या बना हुआ है। छुट्टा गोवंशों की वजह से पहले भी हादसे हो चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'जिसको शांति से मतलब नहीं, वह सुलह करा रहा':लखनऊ में सलमान खुर्शीद बोले- SIR महत्वपूर्ण काम, इसमें नाम जुड़वा लें
    Next Article
    कानपुर पहुंचे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी:सपा के पूर्व प्रत्याशी के होली मिलन समारोह में स्वागत, विधायक नसीम सोलंकी के घर भी जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment