Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'जिसको शांति से मतलब नहीं, वह सुलह करा रहा':लखनऊ में सलमान खुर्शीद बोले- SIR महत्वपूर्ण काम, इसमें नाम जुड़वा लें

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के मध्यस्थता करने पर कहा है कि जिसको शांति से कोई मतलब नहीं, आज वो विश्व शांति की मध्यस्थता कर रहा है। वह शांतिदूत बन बैठा है। यहां हमारी कमी रह गई। हम जो कर सकते थे वह नहीं किया। SIR प्रक्रिया पर बोले की जिन लोगों का नाम कट गया है, अभी उनके पास उत्तर प्रदेश में समय है। वह इस समय का सदुपयोग करें और अपने नाम को इसमें जुड़वा ले। यह बेहद महत्वपूर्ण काम है इसमें सबको हिस्सा लेना चाहिए। सलमान खुर्शीद शहर के कैसरबाग के गांधी भवन में शनिवार को आयोजित कांग्रेस के अधिवक्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। उनके अलावा सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेता और वकील पहुंचे। 3 तस्वीरें देखिए- ‘पाकिस्तान में मध्यस्थता भारत सरकार की विफलता’ पाकिस्तान के अंदर अमेरिका और ईरान के बीच हो रही मध्यस्थ की वार्ता पर खुर्शीद कहा कि वहां इसलिए हो रहा है क्योंकि हमारी सरकार ने अगुआई नहीं की। विश्वभर में जो हमारी क्षमता और अस्तित्व रहा है अगर उसके हिसाब से मौजूदा सरकार ने काम किया होता तो आज हम नेतृत्व कर रहे होते। कूटनीति और विदेश नीति का सही उपयोग न होना आज पाकिस्तान इसकी मध्यस्थता कर रहा है। ‘संविधान को बचाना लक्ष्य’ सलमान खुर्शीद ने कहा कि अधिवक्ता संविधान की लड़ाई लड़ रहे हैं और आज हम लोग इन्हें अधिवक्ताओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इसका लक्ष्य है कि इस कार्यक्रम से जो हम लोगों को प्रेरणा मिले, उसे आम जनता तक पहुंचाया जाए। संवैधानिक व्यवस्था को सुरक्षित करना एक बड़ी चुनौती है मौजूदा समय में जिससे हम संगठित होकर करेंगे। संविधान को बचाना और जन-जन को न्याय दिलाना ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है। ‘यूपी में अधिवक्ता सुरक्षित नहीं है’ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम लोग जहां अधिवक्ता सम्मेलन कर रहे हैं, उनका सम्मान कर रहे हैं। वहीं, मिर्जापुर में एक अधिवक्ता की हत्या कर दी गई। प्रदेश में जंगल राज है और इस जंगल का राजा सरकार का मुखिया है। भाजपा अपराधियों को संरक्षण दे रही है। लगातार अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं, हत्या हो रही है और अपराधी बनाकर उनका एनकाउंटर किया जा रहा है। अगर पिछली घटनाओं पर मजबूत कार्रवाई हो जाती तो आज एक और वकील की हत्या न होती। सम्मेलन में ये लोग शामिल हुए लखनऊ में कांग्रेस पार्टी ने ज्योतिबा फुले की जयंती पर प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन किया। कैसरबाग स्थित गांधी भवन में कांग्रेस की लीगल टीम से जुड़े अधिवक्ता, सदस्य और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी, उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर अंडरपास में जलभराव, आवागमन हुआ बाधित:लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक से गुजर रहे
    Next Article
    हाथरस के घंटाघर बाजार में सांडों की भिड़ंत, मची अफरा-तफरी:कई दुकानों का सामान क्षतिग्रस्त, कई लोग मामूली घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment