Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती की फोटो दूसरे धर्म के युवक संग वायरल:पिता ने इंस्टाग्राम पर देखा, पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की

    13 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में एक युवती की फोटो इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म के एक युवक के साथ वायरल होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने यह फोटो देखने के बाद सराय अकिल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 16 जुलाई को इस संबंध में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश कर रही है। यह घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव की है। गांव निवासी अमरेश दिवाकर ने 16 जुलाई को पुलिस को लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम चलाते समय उन्हें अपनी बेटी की फोटो गांव के ही एक मुस्लिम लड़के के साथ दिखी। जब अमरेश दिवाकर ने अपनी बेटी से इस बारे में पूछा, तो बेटी ने बताया कि वह उस युवक को नहीं जानती और न ही उसने उसे कभी देखा है। इसके बाद पीड़ित पिता ने सराय अकिल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का कहना है कि उसे बदनाम करने के उद्देश्य से किसी ने यह हरकत की है। उसका यह भी आरोप है कि पुलिस ने अभी तक उस आरोपी लड़के के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित की है। इस मामले को लेकर परिजनों के साथ-साथ हिंदू संगठनों में भी आक्रोश है। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि पुलिस जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा नहीं करती, तो वे उच्चाधिकारियों से मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस के जैन मंदिर में प्रवचन कार्यक्रम:उपाध्याय शिवदत्त महाराज ने संगति के प्रभाव पर व्यक्त किए विचार
    Next Article
    कासगंज में 16 उपनिरीक्षकों का तबादला:एसपी ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जारी किए आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment