Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस के सरकारी ब्लड बैंक में खून खत्म:A और B पॉजिटिव ब्लड न होने से मरीज और तीमारदार परेशान

    19 hours ago

    2

    0

    हाथरस के जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव और बी पॉजिटिव रक्त समूह की कमी हो गई है। पिछले कई दिनों से इन दोनों रक्त समूहों की अनुपलब्धता के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लड बैंक में पिछले चार दिनों से ए पॉजिटिव और बी पॉजिटिव रक्त उपलब्ध नहीं है। जिले के निजी ब्लड बैंकों में भी मरीजों के तीमारदारों को यह रक्त नहीं मिल पा रहा है। इस स्थिति में कुछ तीमारदारों को अपने मरीजों को इलाज के लिए जिले से बाहर ले जाना पड़ा है। गांव बसगोई निवासी अमित तोमर ने बताया कि उनकी मां जिला अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है। हालांकि, ब्लड बैंक में इस समूह का रक्त उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी बेटी का इलाज करा रहे छत्रपाल सिंह ने भी ब्लड बैंक में रक्त न मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को इलाज के लिए पांच यूनिट बी पॉजिटिव रक्त की जरूरत है, लेकिन यहां रक्त उपलब्ध नहीं है। जल्द ही करेंगे रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित इस संबंध में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. सूर्य प्रकाश ने स्वीकार किया कि इस समय ब्लड बैंक में कुछ रक्त समूहों की कमी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही रक्त संग्रह के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे और रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में फाइन आर्ट्स का क्रेज:अब क्रिएटिविटी से संवरेगा करियर, पेंटिंग-एप्लाइड आर्ट्स में दाखिले शुरू
    Next Article
    मऊ में अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण शुरू:जिला जज बोले- न्याय दिलाने में इनकी अहम भूमिका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment