Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस के विनायक इंटरनेशनल स्कूल की मान्यता रद्द:सीबीएसई ने तकनीकी खामियों के कारण संबद्धता समाप्त की, अभिभावकों में खलबली

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस के गणेश सिटी स्थित विनायक इंटरनेशनल स्कूल की सीबीएसई संबद्धता समाप्त कर दी गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने तकनीकी खामियों और निर्धारित मानकों को पूरा न करने के कारण यह कार्रवाई की है। इस विद्यालय को पिछले साल ही सीबीएसई की मान्यता मिली थी। स्कूल संचालकों ने इसकी स्थापना के बाद व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया था, जिससे बड़ी संख्या में छात्रों ने इसमें प्रवेश लिया था। मान्यता रद्द होने के इस फैसले से विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों में खलबली मच गई है। विशेष रूप से कक्षा 9 में पंजीकृत छात्रों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कक्षा 9 के बच्चे अन्य विद्यालय में होंगे शिफ्ट... सीबीएसई के जिला समन्वयक डॉ. जगदीश शर्मा ने बताया कि कुछ तकनीकी खामियों के कारण स्कूल की मान्यता रद्द की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कक्षा 9 में पंजीकृत सभी छात्रों को अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाएगा ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़:15 हजार का इनामी गौकश घायल, साथी गिरफ्तार; हथियार बरामद
    Next Article
    उन्नाव में AAP कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज:सिलेंडर को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर यातायात बाधित करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment