Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़:15 हजार का इनामी गौकश घायल, साथी गिरफ्तार; हथियार बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 15 हजार रुपये का इनामी गौकश महबूब घायल हो गया। उसके साथी नरेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से तमंचे और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात करीब 10 बजे सिसौना पुलिया के पास हुई। मंडी पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी बागोंवाली की ओर से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर बारिश से गीला रास्ता होने के कारण बाइक फिसल गई। बदमाश बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में महबूब के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉम्बिंग के दौरान उसके साथी नरेश पुत्र दिलेराम निवासी ग्राम रसूलपुर, थाना चरथावल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस, दो खोखा, एक बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक, दो छुरियां, एक कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटका, एक पल्ली और रस्सियों के टुकड़े बरामद हुए हैं। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि घायल महबूब पुत्र महमूद निवासी मदीना कॉलोनी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह गौवध अधिनियम के मामलों में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी मुजफ्फरनगर ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में देर रात तेज बारिश, हवा से बदला मौसम:गेहूं की फसल को नुकसान, गन्ने की बुवाई प्रभावित, पेड़ गिरे
    Next Article
    हाथरस के विनायक इंटरनेशनल स्कूल की मान्यता रद्द:सीबीएसई ने तकनीकी खामियों के कारण संबद्धता समाप्त की, अभिभावकों में खलबली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment