Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में 251 दिव्यांगों को मिले उपकरण:एडिप योजना के तहत वितरित किए उपकरण, खिलाड़ियों को भी किया पुरस्कृत

    1 hour ago

    2

    0

    हाथरस के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज भारत सरकार की एडिप (ADIP) योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 251 पात्र दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, ब्लाइंड स्टिक और वैसाखी जैसे उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनूप प्रधान उपस्थित रहे। उनके साथ सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, अपना दल जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत, अनुज चौधरी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। भविष्य में भी होंगे इसी तरह के कार्यक्रम... सांसद अनूप प्रधान ने इस अवसर पर बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे शेष बचे दिव्यांगजनों को भी इसी तरह लाभान्वित किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान कुछ उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर अन्य अधिकारी व काफी लोग मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU गुरु ग्रंथ साहिब और पंजाबी साहित्य में डिप्लोमा कराएगा:न्यू एकेडमिक सेशन से शुरु होंगे 11 नए कोर्स, 6000 रुपए सालाना फीस
    Next Article
    इटावा हाईवे पर डीसीएम चालक की मौत:तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, दूसरा चालक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment