Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU गुरु ग्रंथ साहिब और पंजाबी साहित्य में डिप्लोमा कराएगा:न्यू एकेडमिक सेशन से शुरु होंगे 11 नए कोर्स, 6000 रुपए सालाना फीस

    3 hours ago

    2

    0

    छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नए कोर्स शुरू होंगे। यूनिवर्सिटी में गुरु ग्रंथ साहिब और पंजाबी साहित्य पढ़ाया जाएगा। स्कूल ऑफ लैंग्वेजेस में श्री गुरु तेग बहादुर सिख शोधपीठ में कक्षाएं चलेंगी। यहां डिप्लोमा इन गुरु ग्रंथ साहिब स्टडीज और पंजाबी लिटरेचर के कोर्स शुरू होंगे। दोनों कोर्स में 20-20 सीटें होंगी। सालाना फीस 6000 रुपए रखी गई है। वीसी प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में 11 नए कोर्सेज को चलाने पर सहमति मिली। स्पोर्ट मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री यूनिवर्सिटी कैंपस के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन में मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट को शुरू किया जाएगा। 2 साल के इस कोर्स की सालाना फीस 54,000 रुपए रखी गई है। शुरुआत में 20 सीटों से बैच शुरू होगा। इस तरह का को शुरू करने वाला सीएसजेएमयू शहर का पहला इंस्टिट्यूट होगा। इनके अलावा स्कूल ऑफ एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में एमएससी (एजी) प्लांट पैथोलॉजी, एमएससी (एजी) सॉइल साइंस, एमबीए एग्री बिजनेस मैनेजमेंट और बीएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी शुरू होगा। एमबीए में शुरु होगा फाइनेंशियल सर्विसेज स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में एमबीए (फाइनेंशियल सर्विसेज) शुरू किया जाएगा। वहीं, स्कूल आफ लाइफ साइंस एंड बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी लाइफ साइंस, स्कूल आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बीवोक फैशन एंड अपैरल डिजाइनिंग संचालित किए जाएंगे। स्कूल ऑफ़ आर्ट, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज में बीए ऑनर्स हिस्ट्री और पीजी डिप्लोमा इन एडवांस्ड साइकोलॉजी शुरू किया जाने पर सहमति बनी है। लेबर लॉ के पेपर जुड़े अटल बिहारी वाजपेई स्कूल का लीगल स्टडीज में चल रहे कोर्सेज में नए प्रश्न पत्र जोड़े गए हैं। बीएएलएलबी और बीबीए एलएलबी में लेबर लॉ के दो-दो पेपर जोड़े गए हैं। इसके अलावा एलएलबी ऑनर्स में लेबर एंड इंडस्ट्रियल लॉ के दो-दो पेपर जुड़े। इंटीरियर डिजाइनर कोर्स की फीस बढ़ी कैंपस के स्कूल आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में संचालित बैचलर ऑफ वोकेशन (इंटीरियर डिजाइनर) कोर्स की फीस 5000 रुपए बढ़ा दी गई है। नए सत्र से पहले साल के छात्रों को 36200, दूसरे साल में 35800 और तीसरे साल में 36800 रुपए देने होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम के सदन में पार्षदों का हंगामा:भाजपाइयों ने नारेबाजी की, कांग्रेसी बोले- बजट की कॉपी नहीं मिली, भाषण पढ़ रहे
    Next Article
    हाथरस में 251 दिव्यांगों को मिले उपकरण:एडिप योजना के तहत वितरित किए उपकरण, खिलाड़ियों को भी किया पुरस्कृत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment