Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में आरएलडी की स्वाभिमान पदयात्रा:केसी त्यागी बोले- हम चवन्नी नहीं, 500 रुपए का मजबूत नोट

    2 hours ago

    2

    0

    हाथरस के मुरसान कस्बे स्थित जीएसएएस इंटर कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) की स्वाभिमान पदयात्रा को लेकर एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान RLD के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। इस दौरान RLD पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए RLD संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष केसी त्यागी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "मुलायम सिंह यादव को यह भली-भांति पता था कि उनके पास जो राजनीतिक ताकत है, वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की ही देन है। लेकिन सपा की मौजूदा पीढ़ी इस ऐतिहासिक सच्चाई को भूल चुकी है।" अखिलेश यादव द्वारा पूर्व में दिए गए 'चवन्नी' वाले बयान का जिक्र करते हुए त्यागी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस टिप्पणी का माकूल जवाब आने वाले चुनावों में दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "हमें अपनी ताकत का अहसास कराते हुए यह बताना है कि हम चवन्नी नहीं, बल्कि 500 रुपए का मजबूत नोट हैं।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की मजबूती से एनडीए (NDA) गठबंधन को भी बल मिलेगा। RLD के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने भी विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पूर्वांचल से आते हैं और आवश्यकता पड़ने पर 'एस' और 'पी' को राजनीतिक रूप से करारा जवाब देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल केवल जातिवाद की राजनीति कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से एकजुट व संगठित रहने की अपील की। केसी त्यागी ने स्पष्ट किया कि चौधरी चरण सिंह और लोकदल की विचारधारा में निष्ठा रखने वाले लोग समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं के खिलाफ आवाज उठाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉक्टर ने क्लिनिक पर महिला से की गंदी हरकत:चेकअप के बहाने बैड टच किया, डिग्री मिली और न लाइसेंस; क्लिनिक सील
    Next Article
    कासगंज में नाबालिग ने कैफे संचालक पर बेहोश कर छेड़छाड़:परिजनों ने संचालक से मारपीट की, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment