Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन:2015118 मतदाता बढ़े, बढ़ने वालों में बड़ी संख्या में युवा मतदाता, मतदेय स्थलों पर लगी लिस्ट

    3 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को डीएम रविंद्र कुमार और एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में किया। कलेक्ट्रेट सभागार में अंतिम प्रकाशन की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई गई। जिले में 27.10.2025 को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के समय कल 37 लाख 14258 मतदाता थे। जबकि 6 जनवरी 2026 को आलेख प्रकाशन के बाद मतदाता सूची में 31 लाख 47652 मतदाता थे। इन मतदाताओं में 17 लाख 19537 पुरुष, जबकि 14 लाख 28 हजार 63 महिलाएं थी। इसके साथ ही 52 थर्ड जेंडर थे। 10 अप्रैल को डीएम रविंद्र कुमार ने जिस अंतिम प्रकाशन सूची को जारी की है। उसके अनुसार जिले में 33 लाख 62770 मतदाता दर्ज किए गए हैं। जिम 1829710 पुरुष मतदाता जबकि 1535 003011 महिला मतदाता है। इसके साथी 49 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। ऐसे में यदि 6 जनवरी 2026 के आंकड़े पर नजर डाली जाए तो 6 जनवरी से अब तक 2 लाख 15118 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। जिन मतदाताओं की वृद्धि हुई है। उसमें बड़ी संख्या में ऐसे युवा मतदाता हैं जिन्होंने 18 वर्ष की उम्र पूरी की है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में नाम को लेकर जो आपत्ति आए थी उनका भी निस्तारण किया गया था। डीएम रविंद्र कुमार ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की है की अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची मतदाताओं के निरीक्षण के लिए सभी मतदेय स्थलों पर देखने के लिए एक सप्ताह तक उपलब्ध रहेगी। दावों और आपत्तियों को लिए दिया गया था पांच माह का समय भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार दावे एवं आपत्तियों का समय 27.10.2025 से 6.3.2026 तक था। इस दौरान मतदाताओं, बीएलओ और बीएलए के माध्यम से दावे तथा आपत्तिया प्राप्त हुई। आजमगढ़ की सभी विधानसभा में फॉर्म साथ ऑटो जेनरेट हुए थे। जिम कल 19984 फॉर्म 7 स्वीकृत हुए। जबकि 884 फॉर्म रिजेक्ट हुए। इसके साथ ही 6 मार्च 2026 के बाद को 876 फॉर्म 7 प्राप्त हुए जिनका भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार निस्तारण किया जा रहा है। 768547 सुनवाई के लिए जारी हुई नोटिस आजमगढ़ में विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अपने माता-पिता दादा दादी नाना नानी अभिभावक से डाटा मैपिंग नहीं करने के कारण 158627 प्रकरण तथा लॉजिकल श्रेणी के 6 लाख 9920 मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल 768547 नोटिस सुनवाई के लिए जारी किए गए। संबंधित विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा इन सभी मामलों पर सुनवाई करते हुए इनका निस्तारण किया गया। जिले में चल रही अभियान में 4387 बूथ लेवल अधिकारी, 271 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और 10 निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के द्वारा लगातार इस मेहनत करके इस काम को संपन्न कराया गया। इसके साथ ही एनजीएसपी पोर्टल पर कुल 2139 शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिनका निस्तारण कराया गया है। डीएम रविंद्र कुमार ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित होने से छूट गया है तो मतदाता फॉर्म से भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा कर सकते हैं इसके साथ ही ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन एप पर भी भर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में अंतिम मतदाता सूची जारी:जिले में 10.43 लाख मतदाता, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ DM की बैठक
    Next Article
    जसवंतनगर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पुलिस ने शव कब्जे में लिया, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment