Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का आगाज:12वें योग दिवस की तैयारी शुरू, 'स्वस्थ उम्र के लिए योग' थीम रहेगी

    5 hours ago

    2

    0

    हाथरस में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन 21 जून 2026 को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस से शुरू हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग को दैनिक जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित करना है। इस वर्ष आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "Yoga for Healthy Ageing" (स्वस्थ उम्र के लिए योग) रखी गई है। स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की योग सप्ताह का आरंभ जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) द्वारा भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण और दीपक प्रज्ज्वलित कर किया गया। योग प्रशिक्षक सुमित और संदीप ने उपस्थित लोगों को योग अभ्यास कराया। कार्यक्रम का संचालन जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने किया। नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह और डॉ. रुपेश कुमार ने व्यवस्थाओं का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ), जिला क्रीड़ा अधिकारी, तथा अध्यापक/अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। योग प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास कराया गया। स्टेडियम परिसर में लगभग ढाई सौ व्यक्तियों ने योगाभ्यास, आसन और प्राणायाम का लाभ उठाया। सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक जीवन शैली में शामिल करने की शपथ ली और योग द्वारा स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की। अन्य स्थानों पर भी हुए कार्यक्रम हाथरस में योग सप्ताह के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन केवल जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में ही नहीं, बल्कि नगर पालिका पार्क हाथरस, के.एल. जैन इंटर कॉलेज सासनी, नगर पालिका पार्क सिकंदराराऊ और खंड विकास परिसर सादाबाद में भी किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटा, महिला ने किया विरोध:मऊ पुलिस और राजस्व टीम पर स्टे आदेश के उल्लंघन का आरोप
    Next Article
    पूर्व मंत्री गोप बोले- ओवैसी को सभा करने का अधिकार:2027 में भाजपा को हटाने के लिए विपक्ष एकजुट होगा, राम मंदिर पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment