Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व मंत्री गोप बोले- ओवैसी को सभा करने का अधिकार:2027 में भाजपा को हटाने के लिए विपक्ष एकजुट होगा, राम मंदिर पर साधा निशाना

    7 hours ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने बाराबंकी स्थित अपने आवास पर विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की राजनीतिक सक्रियता, पीडीए की राजनीति, इंडिया गठबंधन और राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर बयान दिए। गोप ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक राजनीतिक दल और नेता को सभा करने तथा जनता के बीच जाने का अधिकार है। उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को देश के बड़े नेताओं में से एक बताया। भविष्य में किसी दल से गठबंधन के संबंध में निर्णय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। पूर्व मंत्री ने दावा किया कि भाजपा विरोधी ताकतें एक मंच पर आने की दिशा में काम कर रही हैं। उनका मानना है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने 2027 के विधानसभा चुनाव में बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार भगवान राम का आशीर्वाद समाजवादी पार्टी के साथ है और भगवान राम का डंडा तथा हनुमान जी का गदा भी भाजपा पर चलेगा। जनता भाजपा सरकार के खिलाफ मतदान करेगी ओवैसी की राजनीति और बिहार चुनाव में विपक्ष को हुए नुकसान संबंधी सवाल पर गोप ने समाजवादी पार्टी के सबसे बड़े आधार पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जिक्र किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीडीए किसी जाति या वर्ग विशेष का नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का मंच है जो उपेक्षा और परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी ताकतें पीडीए को मजबूत करना चाहती हैं, उनका स्वागत है और यही सामाजिक गठजोड़ भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा। राम मंदिर चंदा विवाद पर पूर्व मंत्री ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या की जनता ने जो संदेश दिया, उसे भाजपा को समझ लेना चाहिए था। गोप ने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व में अहंकार बढ़ गया था और जनता ने उसका जवाब दिया है। उन्होंने दोहराया कि 2027 में भी प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के खिलाफ मतदान करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का आगाज:12वें योग दिवस की तैयारी शुरू, 'स्वस्थ उम्र के लिए योग' थीम रहेगी
    Next Article
    BJP विधायक बोले-अखिलेश का PDA हर जगह बदल जाता है:कहा- जहां पियक्ड़ मिल जाते हैं वहां कह देते हैं ये P तुम्हारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment