Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में DM ने सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया:अस्पताल में गंदगी पर जताई नाराजगी, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आज शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना था। उन्होंने नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का दौरा कर सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति जांची और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत वार्ड संख्या-31 स्थित ओडपुरा तिराहा से मुरसान गेट तक के भ्रमण से हुई। जिलाधिकारी ने यहां सफाई की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रोस्टर के अनुसार तैनात सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की और अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में नियमित और समुचित सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, कूड़े को निर्धारित स्थलों पर ही डलवाया जाए और उसके वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था की जाए। इसी क्रम में, जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर भी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका कार्यालय का भी भ्रमण किया। कार्यालय परिसर और आसपास अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े न हों, जिससे यातायात और सफाई कार्य प्रभावित न हो। जिलाधिकारी ने नगर पालिका और संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शहर से निकलने वाले कूड़े को चिन्हित निर्धारित स्थलों पर ही पहुंचाया जाए। इसके नियमित निस्तारण के लिए प्रभावी एवं स्थायी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनजागरूकता बढ़ाने हेतु नियमित प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में मामा के घर युवक का शव मिला:परिजन बोले- मुकदमे और 15 लाख की मांग से था परेशान
    Next Article
    महर्षि दयानंद सरस्वती को सांस्कृतिक संध्या में नमन:डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट ने जयंती माह पर किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment