Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में ग्रामीण का शव फांसी पर लटका मिला:दूसरी पत्नी के साथ रहते थे, गई हुई थी मायके, अज्ञात नंबर से आया था मिसकॉल

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस के मोहल्ला ऊंट गाड़ी में एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान महेश चंद शर्मा (50) पुत्र चंद्रपाल शर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांव रतनगढ़ी के निवासी थे और मोहल्ला ऊंट गाड़ी में किराए के मकान में रहते थे। महेश चंद अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहते थे, जो इस समय अपने मायके गई हुई हैं। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने के आदी थे और पिछले कई दिनों से घर पर अकेले थे। वह काफी समय से कोई काम-धंधा भी नहीं कर रहे थे। बीती रात उनके परिवार के कुछ लोगों ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने उठाया नहीं। इस पर परिवार के सदस्य उनके कमरे पर पहुंचे और जंगल में से झांक कर देखा तो उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही पुलिस.... परिवार ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महेश चंद ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने सुनीं समस्याएं:महराजगंज में त्वरित समाधान का दिया आश्वासन, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
    Next Article
    इंडस्ट्रियल एस्टेट फेज-वन में मजदूर को ट्रेलर ने कुचला:चंदौली में साइकिल से फैक्ट्री जाते समय हादसा, ड्राइवर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment