Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में कूड़े के ढेर में मिलीं लाखों की FDR:नपा में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए व्यक्ति ने देखा, पालिका प्रशासन पर सवाल

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस नगर पालिका परिषद में कूड़े के ढेर में लाखों रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट रसीदें (एफडीआर) मिली हैं। ये महत्वपूर्ण दस्तावेज एक ऐसे व्यक्ति को मिले जो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आया था। इस घटना से नगर पालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया है। परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजू कौशिक आज जन्म प्रमाण पत्र के सिलसिले में नगर पालिका पहुंचे थे। उन्हें कूड़े के ढेर पर ये दस्तावेज मिले, जिसके बाद उन्होंने इन्हें नगर पालिका में जमा कराया। सूचना मिलते ही नगर पालिका प्रशासन में खलबली मच गई। यह सवाल उठ रहा है कि नगर पालिका कार्यालय में होने वाले ये महत्वपूर्ण दस्तावेज आखिर कूड़े के ढेर तक कैसे पहुंचे। इससे किसी घपले की भी बू आ रही है। टेंडर लेते समय यह एफडीआर जमा कराई जाती हैं। फर्जी एफडीआर से दिए थे करोड़ों के ठेके.. गौरतलब है कि इस समय नगर पालिका में कई घोटालों और अनियमितताओं की जांच चल रही है, जो सुर्खियों में भी हैं। पिछले साल भी 41 फर्जी एफडीआर का उपयोग करके नगर पालिका से पांच करोड़ रुपये के ठेके लिए गए थे। उस मामले में आरोपी जेई और ठेकेदारों की मिलीभगत सामने आई थी। जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासनिक जांच के बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अभी जांच पड़ताल चल रही है। इस पूरे प्रकरण पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह का कहना है कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में जानकारी हासिल करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सवर्णों को धमकाने वाले साक्षी महाराज को यति का जवाब:साक्षी महाराज भाजपा छोड़कर सपा में गए, चुनाव नहीं जीते तो फिर भाजपा में आए
    Next Article
    जेसीबी खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी:पैसे मांगने पर मारपीट, गाड़ी-ट्रैक्टर में तोड़फोड़; पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment