Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेसीबी खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी:पैसे मांगने पर मारपीट, गाड़ी-ट्रैक्टर में तोड़फोड़; पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में जेसीबी खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो उसके साथ मारपीट की गई और उसकी गाड़ी व ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की गई। पीड़ित ने अपनी पत्नी के साथ एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। भारद्वाज कॉलोनी निवासी सतीश कुमार ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व उसने अपने पड़ोसी राजकुमार को पुरानी जेसीबी मशीन खरीदने के लिए 8.5 लाख रुपये नकद दिए थे। हालांकि, राजकुमार ने उसे जेसीबी मशीन नहीं दी। जब सतीश ने राजकुमार से अपने पैसे वापस मांगे, तो राजकुमार ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। हमलावरों ने सतीश के घर के बाहर खड़ी उसकी गाड़ी और ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़ की। हमलावर सीसीटीवी कैमरे तोड़ते हुए डीवीआर भी अपने साथ ले गए। डरे हुए सतीश कुमार ने आज अपनी पत्नी के साथ बुलंदशहर एसएसपी से मुलाकात कर पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में कूड़े के ढेर में मिलीं लाखों की FDR:नपा में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए व्यक्ति ने देखा, पालिका प्रशासन पर सवाल
    Next Article
    बुलंदशहर में फर्जी वकील तहसील से कोर्ट फाइल लेकर भागा:विरोध करने पर कर्मचारियों से मारपीट, पुलिस ने हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment