Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा:बाबा फूड प्रोडक्ट्स से चिप्स, मसाले के नमूने लिए; 178 कट्टे सील

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज गुरुवार को ढकपुरा रोड स्थित बाबा फूड प्रोडक्ट्स पर छापा मारा। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ढकपुरा रोड स्थित प्रतिष्ठान पर की गई। मौके पर धीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान, बिक्री के लिए तैयार किए जा रहे पोटैटो चिप्स, चिप्स में इस्तेमाल हो रहे सीजनिंग मसाला, स्ट्रटेड स्नेक्स पैलेट और प्रयोग हो रहे रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के नमूने संदेह के आधार पर जांच के लिए लिए गए। मौके पर स्ट्रटेड स्नेक्स पैलेट के 178 कट्टों को सीज कर खाद्य कारोबारी की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। पाई गई कमियों के आधार पर सुधार नोटिस भी जारी किया जा रहा है। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, डॉ. विकास कुमार, करतार सिंह और सुरेंद्र कुमार गोड शामिल थे। इसके अतिरिक्त, एफएसएसएआई के 'फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स' (एफएसडब्ल्यू) के माध्यम से अलीगढ़ रोड पर स्थित विभिन्न मिठाई और किराना दुकानों से मिठाइयों, मावा, दालों और पिसे मसालों की जांच की गई। मौके पर ही जांच रिपोर्ट से दुकानदारों को अवगत कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोजेदारों के लिए रमजान हेल्पलाइन पर पूछे गए सवाल:मुँह से खून आने पर क्या हुक्म?; पहले रोजे पर अदा की गई ईदगाह में नमाज़
    Next Article
    कानपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री सिडिंकेट पकड़ा:14 यूनिवर्सिटी की 900 डिग्रियां बरामद, शहर के 10 वकीलों ने हासिल की थीं डिग्रियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment