Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारायण फाउंडेशन ने जरूरतमंद बेटी के विवाह में सहयोग किया:संरक्षक विवेक मौर्य के निर्देश पर गृहउपयोगी वस्तुएं भेंट कीं

    14 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में समाजसेवी संस्था नारायण फाउंडेशन ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया है। संस्था ने अकबरपुर क्षेत्र के कहरा सुलेमपुर निवासी हिमांशु गौड़ की बहन महिमा गौड़ के विवाह में गृहउपयोगी वस्तुएं भेंट कर आर्थिक सहायता प्रदान की। महिमा गौड़ का विवाह महमतपुर देवी दयाल निवासी प्रिंस गौड़ के साथ तय हुआ था। माता-पिता के निधन के बाद घर और बहन की शादी की पूरी जिम्मेदारी छोटे भाई हिमांशु गौड़ पर आ गई थी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे हिमांशु ने ग्राम प्रधान अशोक प्रजापति के साथ संस्था के संरक्षक विवेक मौर्य से मुलाकात कर मदद की अपील की थी। विवेक मौर्य के निर्देश पर नारायण फाउंडेशन ने परिवार की आवश्यकतानुसार सहायता उपलब्ध कराई। विवाह हेतु बेड, सिंगारदान, पंखा, बक्सा, रजाई, तकिया, गद्दा, कुर्सी, मेज, प्रेस, मिक्सर, चादर और बाथरूम सेट उपहार स्वरूप भेंट किए गए। विवेक मौर्य ने बताया कि समाज की किसी भी गरीब बहन-बेटी के विवाह में आर्थिक अभाव आड़े नहीं आने दिया जाएगा। नारायण फाउंडेशन हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा है। संस्था अब तक 90 से अधिक बहन-बेटियों की शादी में गृहउपयोगी वस्तुएं और आर्थिक सहायता उपलब्ध करा चुकी है। इससे पूर्व, जिला मुख्यालय अकबरपुर में 21 बहनों का सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह भी आयोजित कराया गया था, जिसमें विधि-विधान से विवाह संपन्न कराकर आवश्यक सामान व जेवर भेंट किए गए थे। नारायण फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान बाहरी जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क भोजन व ठहरने की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की जाती है। इसके अलावा, प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत जिले में 25 हजार जूट बैग वितरित किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में महाशिवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय:हाथरस में ढाबों का निरीक्षण, अरहर दाल का नमूना लिया
    Next Article
    एपी सेन कॉलेज में दयानंद सरस्वती जयंती:छात्राओं ने स्वामी दयानंद के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment