Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में पंकज धवरैया का धरना जारी:यूजीसी बिल, एससी-एसटी एक्ट के विरोध में पांचवां दिन, पुलिस फोर्स तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। कंचन नगर स्थित उनके आवास के बाहर यह प्रदर्शन यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में किया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। धवरैया ने यह धरना पांच दिन पहले तब शुरू किया था, जब स्थानीय प्रशासन ने सवर्ण परिषद और अन्य सवर्ण संगठनों द्वारा हाथरस से दिल्ली तक निकाली जाने वाली पदयात्रा को रोक दिया था। प्रशासन ने संगठन के पदाधिकारियों को नजरबंद भी कर दिया था। धरने के पहले दिन निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री भी इसमें शामिल हुए थे, लेकिन अगले दिन वह धरना स्थल से चले गए। पंकज धवरैया ने बताया कि अग्निहोत्री संगठन के कार्यों से बाहर गए थे और जल्द ही धरने में फिर शामिल होंगे। धरना स्थल कंचन नगर और आसपास भारी पुलिस बल के साथ पीएसी भी तैनात है। पुलिस प्रशासन पंकज धवरैया से मिलने आने वाले लोगों को रोक रहा है। खुफिया तंत्र भी अलर्ट पर है। पंकज धवरैया ने कहा कि उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह हिंदू सम्मेलनों की अनुमति दे रहा है, लेकिन उनकी पदयात्रा को रोक दिया गया। धरना बदलेगा सनातन सत्याग्रह आंदोलन में... धवरैया ने मांग की कि प्रशासन उन्हें पदयात्रा की अनुमति दे, या उन्हें प्रधानमंत्री से मिलवाया जाए ताकि वे यूजीसी कानून वापस लेने और एससी-एसटी एक्ट को समाप्त करने की अपनी मांग रख सकें। उन्होंने घोषणा की कि धरना समाप्त नहीं होगा और कल से यह आंदोलन 'सनातन सत्याग्रह आंदोलन' में परिवर्तित हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में प्रिया की हत्या कर इंस्टाग्राम से अनफ्रेंड किया:चैट और फोटो भी डिलीट किए थे, बॉयफ्रेंड ने मिटाई थी वेलेंटाइन-डे की यादें
    Next Article
    मेरठ में भाजपाइयों ने ली एकांत मानवाद अपनाने की शपथ:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पूण्यतिथि पर क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष वाईपी सिंह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment