Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में प्रिया की हत्या कर इंस्टाग्राम से अनफ्रेंड किया:चैट और फोटो भी डिलीट किए थे, बॉयफ्रेंड ने मिटाई थी वेलेंटाइन-डे की यादें

    3 hours ago

    1

    0

    मुंबई की प्रिया शेट्टी की हत्या के बाद बॉयफ्रेंड विजय साहनी ने सबसे पहले इंस्टाग्राम से उसे अनफ्रेंड किया था। चैट और प्रिया के साथ की फोटो भी उसने डिलीट कर दी थी। जिससे उसके संबंधों के बारे में किसी को भनक भी न लगे। हत्या करने के बाद उसने कई साक्ष्य मिटाए, यहां तक की खुद भी अयोध्या जाकर सिर मुढ़वाया था। हत्या में साथ देने वाली अपनी पत्नी के कपड़े भी बदलवाए थे। विजय को पता था कि सीसीटीवी कैमरे के जद में वे जरूर आए होंगे। इसलिए उसने यह सब किया था। लेकिन इसके बाद भी पत्नी के साथ वह पकड़ा गया। पुलिस ने जब पूछताछ की तब उसने बताया कि प्रिया शेट्‌टी से 10 साल से अधिक समय से उसका संबंध था। इंस्टाग्राम पर वेलेंटाइन-डे की कई तस्वीरें भी विजय ने शेयर की थी। जिसे उसने डिलीट कर दिया। इसके बाद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया था। विजय और प्रिया लिव इन में साथ रहते थे। मनमुटाव होने पर दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। करीब 7 साल तक दोनों अलग रहे। तब इंस्टाग्राम से ही फिर दोनों करीब आए थे। इंस्टाग्राम पर दोनों चैटिंग के जरिए घंटों बातें करते थे। गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में प्रिया शेट्‌टी (35) की उसके बॉयफ्रेंड विजय साहनी ने मुंबई से बुलाकर हत्या कर दी थी। इस वारदात में विजय की पत्नी भी शामिल थी। दोनों ने प्रिया का चेहरा भी ईंट से कूच दिया था, ताकि पहचान न हो पाए। प्रिया के बेटे को डीएनए जांच से पहले कोर्ट में पेश किया गया प्रिया हत्याकांड में जांच अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गई है। मंगलवार को प्रिया हत्याकांड के संदर्भ में पुलिस और परिजन कोर्ट पहुंचे, जहां मासूम रुद्र और हत्यारोपी विजय साहनी की डीएनए जांच कराने के लिए अनुमति मांगी गई। रुद्र की वर्तमान स्थिति और जांच की प्रक्रिया को लेकर पुलिस ने पूरी सावधानी बरती। इस दौरान विजय के परिजन मीडिया से दूरी बनाए रहे। एसपी नाथ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि प्रिया हत्याकांड में शामिल सजनवा के पाली निवासी प्रेमी विजय कुमार साहनी, उसकी पत्नी संध्या और पीपीगंज के तिघरा गांव, सपहिया टोला नि वासी उसके ससुर रामबेलास सहानी (सेवानिवृत्त रेलकर्मी) को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। रुद्र प्रिया और आरोपी विजय का ही बेटा है या नहीं, यह साबित करने के लिए डीएनए टेस्ट अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पहले ही प्रिया का सैंपल लिया जा चुका है। अब अदालत से अनुमति मिलने के बाद मासूम और आरोपी के पिता समेत अन्य जरूरी व्यक्तियों के सैंपल लिए जाएंगे। डीएनए जांच के परिणाम के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चे की जिम्मेदारी किसके पास होगी। वर्तमान में रुद्र विजय के पैतृक मकान सहजनवां के माडर पोस्ट पाली में उसके पिता रामकेशन और मां कपूरी देवी के पास रह रहा है। जांच और कोर्ट की प्रक्रिया के दौरान बच्चे की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी निगरानी बनाए रखेगी। मंगलवार को कोर्ट में हत्यारोपी विजय का पिता रामकेशन और रुद्र पहुंचे। हालांकि पुलिस ने हत्यारोपी के पूरे परिवार माता-पिता और भाई भाभी का भी बयान दर्ज कर लिया है। एसपी नाथ ने बताया कि जांच के लिए सैंपल लेने की प्रक्रिया बेहद संवेदनशील है और इसे बच्चे के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत की अनुमति मिलने के बाद जांच तुरंत शुरू कर दी जाएगी। बेटे को पिता का नाम दिलाना चाहती थी प्रिया| मुंबई की प्रिया अपने बेटे को बहुत प्यार करती थी। जब बेटे का हक मांगा तो इस बात से उसका बॉयफ्रेंड विजय नाराज हो गया, क्योंकि वह प्रिया से जन्मे बेटे का बाप नहीं बनना चाहता था। जबकि प्रिया अपने बेटे को हक दिलाना चाहती थी। विजय के साथ लिव इन में रहने के दौरान ही उसने बेटे रुद्र को जन्म दिया था, इसके बाद जब बेटे को पिता का नाम दिलाना चाहा, तो बॉयफ्रेंड ने उसकी 29 जनवरी को गोरखपुर लाकर हत्या कर दी, इसके बाद कपड़े निकालकर न्यूड बॉडी फेंक दी थी। इस हत्याकांड में जांच अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गई है। सोमवार को प्रिया का 13 साल का बेटा रुद्र शहर पहुंच गया है। वह शनिवार को मुंबई से हत्यारोपी विजय के बड़े भाई संजय साहनी के साथ ट्रेन से गोरखपुर आया। यहां आकर संजय ने पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में अर्जी देकर हत्यारोपी विजय और रुद्र के डीएनए सैंपल की जांच कराने की अनुमति मांगी है। जिस पर कोर्ट से आदेश मिलने के बाद अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कोर्ट की अनुमति के बाद विजय और रुद्र दोनों के सैंपल लेकर डीएनए जांच कराई जाएगी। इस जांच से कई अहम सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है, जो पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने में मददगार साबित हो सकते हैं। वहीं, इस संबंध में हत्यारोपी विजय साहनी की मां कपूरी देवी ने रुद्र को अपनाने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि जिसे वह जानती तक नहीं हैं, उसे अपने घर में पनाह नहीं दे सकतीं। उनका कहना है कि इस पूरे मामले ने परिवार को मानसिक रूप से तोड़ दिया है और वे किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखना चाहती हैं। सौतेली बहनों ने आने से किया इन्कार पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रिया के बेटे 13 वर्षीय रुद्र के साथ उसकी सौतेली बहनें किरन जायसवाल और आयुषी शेट्टी भी शहर आने वाली थी, लेकिन उन्होंने आने से इन्कार कर दिया। ऐसे में पुलिस ने रुद्र की जिम्मेदारी जांच तक विजय के बड़े भाई संजय को सौंपी है। संजय कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद रुद्र को पुलिस के सामने पेश करेगा। हत्या करके अयोध्या गया विजय, वहां बाल मुंडवाए गोरखपुर के पीपीगंज में 29 जनवरी की रात मुंबई की प्रिया शेट्‌टी (35) की बॉयफ्रेंड विजय साहनी ने पत्नी संध्या के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह पत्नी के साथ रात में ही अयोध्या पहुंचा। अयोध्या में सुबह-सुबह उसने बाल मुंडवाये। नहाने के बाद उसने कपड़े बदले। पत्नी संध्या ने भी अपने कपड़े चेंज किए। फिर पूजा-पाठ करके दोनों गोरखपुर के पीपीगंज अपनी ससुराल आ गए। सोमवार को विजय साहनी, उसकी पत्नी संध्या और संध्या के पिता को पुलिस ने यहीं से अरेस्ट कर लिया। हत्या से पहले विजय, उसकी पत्नी और गर्लफ्रेंड प्रिया शेट्‌टी तीनों 24 घंटे तक गोरखपुर रेलवे स्टेशन के एक कमरे में रुके थे। यहीं से पीपीगंज ले जाकर उसकी हत्या की। हत्या के बाद 10 मिनट तक प्रिया के चेहरे को ईंट से कूचता रहा, ताकि उसकी पहचान न हो पाए। रात करीब 11:35 बजे पुल के नीचे प्रिया की लाश ठिकाने लगाई। 12 बजे विजय और उसकी पत्नी संध्या स्कूटी से वहां से निकल गए। 20 मिनट बाद घटना स्थल पर विजय फिर आया। इस बार वह काफी डरा हुआ था। उसे डर था कि कहीं प्रिया जिंदा तो नहीं है। देर रात करीब 12:20 बजे वह घटना स्थल पर जाकर प्रिया की बॉडी को चेक किया कि कहीं उसकी सांसे तो नहीं चल रही हैं। जब पूरी तरह तसल्ली हो गई, तब फिर वहां से पत्नी को लेकर निकला। इसके बाद वह अयोध्या निकल गया। प्रिया की बहन अस्थियां लेकर मुंबई गईं मुंबई की रहने वाली मृतका की सौतेली बहन किरन जायसवाल करीब 30 घंटे गोरखपुर में रहकर बहन की अस्थियां और आंखों में आंसू लेकर मुंबई लौट गईं। इस दौरान वह भय और आशंका के साए में रहीं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी में रखा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद किरन इतनी सहमी हुईं थीं कि वह गोरखपुर आने को भी तैयार नहीं थीं। परिजनों और पुलिस के समझाने पर वह यहां पहुंचीं। दाह संस्कार की प्रक्रिया मंगलवार रात पूरी होने के बाद पीपीगंज पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर कस्बे के एक होटल में गईं, जहां उन्हें सुरक्षा घेरे में ठहराया गया। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए किरन ने बाहरी लोगों से दूरी बनाए रखी और किसी को भी फोटो खींचने की अनुमति नहीं दी। गोरखपुर आने पर किरन जायसवाल से पुलिस ने तहरीर ली और उसे मुकदमे में वादी बनाया गया। पीपीगंज थाने में दी गई तहरीर में किरन ने साफ तौर पर लिखा है कि प्रिया को विजय कुमार साहनी अपने साथ गोरखपुर लेकर आया था और उन्हें पूरी आशंका है कि हत्या उसी ने की है। हालांकि तहरीर में विजय की पत्नी संध्या और उसके ससुर का नाम शामिल नहीं किया है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद का कहना है कि विवेचना केवल तहरीर तक सीमित नहीं है, बल्कि उपलब्ध साक्ष्यों और परिस्थितिजन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। प्रिया और विजय के अहम दस्तावेज पुलिस को सौंपे किरन ने पुलिस को प्रिया और विजय के संबंधों से जुड़े कई अहम दस्तावेज और फोटोग्राफ भी सौंपे हैं। विवेचक ने इन सभी दस्तावेजों को जांच रिपोर्ट का हिस्सा बना लिया है। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हत्या से जुड़े हर पहलू की कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है। साथ ही, मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की अपील भी की गई है, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके। किरन के अनुसार, मुंबई में प्रिया अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ विजय कुमार साहनी के पास ही रहती थी। किरन ने स्पष्ट किया कि प्रिया किसी तरह छिपकर या धोखे से नहीं आई थी, बल्कि विजय के भरोसे पर यहां पहुंची थी। यही भरोसा उसकी मौत का कारण बन गया। पुलिस इस बयान को बेहद अहम मान रही है। इस संबंध में एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि किरन की मानसिक स्थिति बेहद कमजोर थी, इसलिए उससे सीमित पूछताछ ही की गई। बयान दर्ज करने के बाद बुधवार शाम उन्हें इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से मुंबई रवाना कर दिया गया। गोरखपुर में उन्हें सिक्योरिटी में रखा गया। फिलहाल पुलिस हत्या से संबंधित सभी दस्तावेजों और साक्ष्यों का सत्यापन कर रही है। साथ ही कानून के सलाहकारों से भी राय ली जा रही है, ताकि विवेचना मजबूत हो और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। वीडियो कॉल से बेटे ने किया मां का अंतिम दर्शन पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को राजघाट में महाराष्ट्र से आई बहन ने दाह संस्कार किया। इससे पहले वीडियो कॉल करके बेटे रूद्र को उसकी मां प्रिया का अंतिम दर्शन कराया। प्रिया अपने इकलौते बेटे से बहुत प्यार करती थी। हमेशा सोशल मीडिया पर उसके साथ रील शेयर करती थी। प्रिया बेटे से बोलकर आई थी कि उसके पापा को लाने जा गोरखपुर जा रही है। यहां पर 29 जनवरी को उसके बॉयफ्रेंड विजय ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी जान ले ली। इसके बाद बॉडी न्यूड कर फेंक दी थी। 03 फरवरी को मुंबई से प्रिया की बहन किरन शेट्‌टी गोरखपुर आई थी। पुलिस ने किरन को ले जाकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में प्रिया की लाश की पहचान कराई। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम की कराई गई वीडियोग्राफी पोस्टमॉर्टम के बाद प्रिया की लाश एंबुलेंस से राजघाट ले जाई गई। वहां पर पुलिस की मौजूदगी में किरन ने अपनी बहन प्रिया का दाह संस्कार किया। प्रिया का इकलौता बेटा 13 साल का रूद्र मुंबई में है। वीडियो कॉल पर मां को सफेद कपड़ों में लिपटा देखकर रूद्र रोने लगा। रूद्र ने बोला कि मेरी मां मेरे पापा को लेने गोरखपुर गई थी। पापा ने मां काे मार दिया। पापा गंदे हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। यह दृश्य देखकर पुलिस व अन्य लोगों की आंखे भी नम हो गईं। किरन ने बताया कि प्रिया हमेशा अपने बेटे रूद्र की ही चिंता करती रहती थी। वह कहती थी कि बेटा बड़ा हो रहा है, उससे उसके पापा के बारे में पूछा जाता है। इस बार विजय से बात करके अपने बेटे को उसका हक दिलाकर रहूंगी। वह तो विजय के साथ हर हाल में रहना चाहती थी। लेकिन उसने केवल उनके शरीर से प्यार किया। मन भर गया तो दूरी बनाने लगा। चेहरा क्षत-विक्षत होने के कारण रूद्र को केवल कफन में लिपटी मां दिखाई दी। यह दृश्य वहां मौजूद पुलिस कर्मियों और किरन के लिए अत्यंत मार्मिक था। रोते हुए रूद्र को समझाते हुए किरन ने कहा कि मैं हूं ना। पीपीगंज थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विधि विधान के अनुसार अंतिम संस्कार पूरी किया और हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि प्रिया की हत्या गला दबाकर की गई थी। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट के अनुसार चेहरे और सिर की हड्डियां भी क्षतिग्रस्त मिलीं। हत्यारोपियों ने नशे की हालत में प्रिया की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। अब विस्तार से जानें पूरा मामला… मुंबई की प्रिया शेट्‌टी की गोरखपुर में हत्या की गई। उसकी जिंदगी में आया पहला प्यार ही मौत का कारण बना। मुंबई में जिस विजय के साथ वो लिव-इन में रही। वही विजय बेटे का बाप बनने के सिर्फ 1 साल बाद ही प्रिया से दूर हो गया। दोनों के बीच नाराजगी कुछ ऐसी हुई कि 9 साल तक दोनों ने एक-दूसरे की जिंदगी में झांका तक नहीं। इस बीच विजय की संध्या से शादी हुई और वो 2 बेटियों का पिता बना। 2022 में वो अपनी पत्नी और बेटियों को लेकर मुंबई शिफ्ट हो गया। दोनों बेटियों का नाम कॉन्वेंट स्कूल में लिखवाया। यहीं से उसकी जिंदगी में यूटर्न आया। इंस्टाग्राम पर 1 बार फिर उसकी मुलाकात अपने पहले प्यार प्रिया से हुई। दोनों मिलने लगे, साथ रहने भी लगे। अब प्रिया विजय पर 2 तरह के दबाव बनाने लगी। पहला- बेटे को बाप का नाम दो। दूसरा- बेटे का अच्छे कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन कराओ। विजय को दुनिया के सामने 2 शादियां दिखाना गंवारा नहीं था। इसलिए वो प्रिया को 1680 Km दूर गोरखपुर लाया और बेरहमी से उसे मार डाला। इस बनती-बिगड़ती लव स्टोरी में न तो प्रिया के बेटे को हक मिल सका, न ही विजय ही पत्नी संध्या के साथ जिंदगी जी सकेगा। हत्या के वक्त उससे हुई कुछ गलतियों ने उसे कानून के फंदे में फंसा दिया। विजय, पत्नी संध्या और उसके ससुर को पुलिस ने जेल भेजा है। पढ़िए प्यार और मर्डर की कहानी… इंश्योरेंस ऑफिस में प्यार, फिर 1 साल का लिव-इन गोरखपुर के सहजनवां इलाके के माडर गांव का रहने वाला विजय कुमार साहनी पढ़ने में शुरू से ही तेज था। वह लंबे समय से मुंबई के चारकोप, कांदिवली में रह रहा था। वहीं से उसने पढ़ाई भी पूरी की थी। विजय ने हाईस्कूल और कॉमर्स से ग्रेजुएशन मुंबई में अपने बड़े भाई के पास रहकर किया। साल- 2012 में उसे HDFC लाइफ इंश्योरेंस में एजेंट की नौकरी मिल गई। वहां वेकेंसी ओपन हुई, तो प्रिया शेट्‌टी भी पहुंची। तब विजय साहनी से उसकी पहली मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों का अच्छा परिचय हो गया। एक महीने में ही दोनों बेहद नजदीक आ गए। विजय भी प्रिया की खूबसुरती का कायल हो चुका था। इसलिए उसने किराए का घर लिया। इसमें वह लिव-इन में प्रिया के साथ रहने लगा। एक साल तक दोनों खुशी-खुशी साथ रहे। इसी बीच प्रिया प्रेग्नेंट हो गई। तब विजय ने एक मंदिर में जाकर प्रिया से शादी कर ली। प्रिया विजय के नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरने लगी थी। साल 2013 में प्रिया ने बेटे को जन्म दिया। इस दौरान विजय भी साथ था। लेकिन, इसी बीच विजय के स्वभाव में बदलाव आने लगा था। उसका मन अब प्रिया से भर गया था। किसी भी तरह उससे दूरी बनाना चाहता था। दोनों के बीच छोटी-छोटी बात पर झगड़े होने लगे। एक दिन विजय घर छोड़कर चला गया। उसने कहीं और किराए पर घर ले लिया। परिचितों की सलाह देने पर उसने हमेशा के लिए प्रिया से पीछा छुड़ाने के लिए तलाक का प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया। कोर्ट से एक नोटिस प्रिया के पते पर भी गया। लेकिन, इससे पहले प्रिया उस किराए के घर से कहीं और जा चुकी थी। इसलिए तलाक की प्रक्रिया बीच में ही अटक गई। विजय के गोरखपुर लौटने और दूसरी शादी की कहानी… 2 साल बाद विजय ने घर आकर संध्या से दूसरी शादी की साल- 2013 के बाद विजय का प्रिया से संपर्क नहीं हुआ। अब उसे लग रहा था कि वह हमेशा के लिए उसकी जिंदगी से जा चुकी है। वह 2014 में अपने गांव आया। यहां पर घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी। 2015 में पीपीगंज की संध्या से उसकी शादी हुई। दोनों खुशी-खुशी साथ रहने लगे। विजय और संध्या की 2 बेटियां हुईं। इस दौरान विजय की नौकरी मुंबई में ही चल रही थी। इश्योरेंस सेक्टर में उसने अच्छी तरक्की की। धीरे-धीरे वह 1.5 लाख महीने की सैलरी तक पहुंच गया। 2019 में विजय गांव आया और यहीं से इश्योरेंस का काम करने लगा। 2022 में उसने तय किया कि संध्या और दोनों बेटियों के साथ दोबारा मुंबई जाएगा और वहीं रहेगा। फिर दोबारा मुंबई चला गया। यहां उसने दोनों बेटियों का एडमिशन कॉन्वेंट स्कूल में कराया। एक अच्छी कॉलोनी में घर किराए पर लिया। इस तरह से हैप्पी मैरिज लाइफ जीने लगा। पुराना प्यार प्रिया की लाइफ में वापसी, विजय पर बना दबाव… बेटे के लिए विजय ने पैसा देना शुरू किया, फिर साथ रहने लगे ऑफिस में एक दिन काम करते हुए विजय को इंस्टाग्राम पर प्रिया की एक रील नजर आई। उसने मैसेज करके प्रिया से हाल-चाल पूछा। यहीं से दोनों की दोबारा बातचीत शुरू हो गई। विजय को पता चला कि उसका बेटा 9 साल का हो चुका है। ये भी पता चला कि प्रिया की माली हालत ठीक नहीं। वह घर चलाने के लिए लोगों के घरों में खाना बनाती है। तब विजय ने अपने बेटे के लिए प्रिया को पैसा देना शुरू किया। प्रिया शराब बहुत पीती थी। इसलिए जल्द ही वह विजय को अपने घर भी बुलाने लगी। विजय और प्रिया दोनों घर में ही शराब पीते और साथ रहने लगे। ये सब धीरे-धीरे संध्या को पता चलने लगा, क्योंकि कई-कई दिन विजय घर लौटकर नहीं आता था। संध्या को विजय के मोबाइल से प्रिया के बारे में पता चला। विजय भी अब संध्या को धोखा नहीं देना चाहता था। इसलिए उसने दोनों महिलाओं की मुलाकात भी कराई। लेकिन, इससे हालात और बिगड़ गए। बच्चों के भविष्य से शुरू हुआ आखिरी टकराव पुलिस के मुताबिक, संध्या के बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहे थे, जबकि प्रिया का बेटा सरकारी स्कूल में था। बच्चों के हक और भविष्य को लेकर झगड़ा बढ़ गया। साल- 2025 में संध्या ने यह बात अपने पिता रामबिलास को बताई। इसके बाद सबने कहा कि ठीक है, तुम लोग वहां अकेले हो। एक काम करो, प्रिया को गोरखपुर लेकर आओ। यहीं पर परिवार बैठकर फैसला कर लेगा कि आगे करना क्या है? गोरखपुर बुलाकर रची गई हत्या की साजिश वारदात से 4 दिन पहले 26 जनवरी को तीनों ट्रेन से गोरखपुर पहुंचे। पहला दिन प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बिताया। अगले दिन बुढ़िया माई स्थान और गोरखनाथ मंदिर में दर्शन किए। फिर विजय ने संध्या और प्रिया के साथ होटल के कमरे में शराब पी। विजय 8 बोतल शराब लाया था। इसके बाद ऑटो से पीपीगंज सभी पहुंचे, यहां संध्या की ससुराल है। यहां ऑटो चालक से विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने ऑटो को वहीं छोड़ दिया। संध्या ने अपने घर कॉल की, तो उसके पिता की स्कूटी परिवार का एक सदस्य उन लोगों को दे गया। स्टेशन रोड के CCTV में तीनों इसी स्कूटी पर जाते दिखे थे। रात करीब 10 बजे तीनों स्कूटी से सहजनवां की ओर निकले। रास्ते में नशे की हालत में प्रिया हंगामा करने लगी। इसी दौरान विजय और संध्या ने उसे घर न ले जाकर हत्या की योजना बना ली। सुनसान स्थान पर नशे में बेसुध प्रिया की गर्दन दबाकर हत्या कर दी। लेकिन, दोनों को डर था कि वो पकड़े जाएंगे। इसलिए विजय ने प्रिया के शरीर से वो सारी चीजें हटा दीं, जिससे उसकी पहचान हो सकती थी। यही वजह है, पुलिस को प्रिया की बॉडी न्यूड मिली थी। उसके चेहरे पर ईंट से 8 से 10 बार प्रहार किया, जिससे चेहरा बिगड़ जाए। इसके बाद विजय पत्नी के साथ ससुराल आ गया। दूसरे दिन सुबह उठकर विजय ने अपने चेहरे की दाढ़ी और सिर के बाल हटवा दिए। जिससे अगर CCTV में कहीं उसका चेहरा दिखे भी, तो पहचाना न जाए। अब अरेस्टिंग की कहानी ऑटो ड्राइवर ने पुलिस को दिया पहला क्लू SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया- 30 जनवरी को पीपीगंज के बरघट्‌टा पुल के नीचे एक महिला की न्यूड लाश मिली थी। इसके बाद CCTV और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस की एक टीम महिला की शिनाख्त कराने में जुट गई। इसी बीच घटना वाली रात CCTV में एक स्कूटी पर 3 लोग जाते दिखे। संदिग्ध मानकर उनके बारे में जानकारी जुटाई गई। पहला क्लू एक ऑटो वाले से मिला। जिसने मरने वाले साथ एक पुरुष और महिला को देखा था। यही क्लू धीरे-धीरे हमें विजय और संध्या तक लेकर गया। आखिरकार उन्होंने अरेस्टिंग के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्हें जेल भेजा गया है। ------------------------ मुंबई की प्रिया का गोरखपुर में दाह संस्कार:VIDEO कॉल पर मां का अंतिम दर्शन कर बेटा बोला- पापा को लेने गई थीं मम्मी गोरखपुर के पीपीगंज में 29 जनवरी की रात मुंबई की प्रिया शेट्‌टी (35) की बॉयफ्रेंड विजय साहनी ने पत्नी संध्या के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बाद बॉडी न्यूड कर चेहरा ईंट से कूच दिया था। सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर सोमवार को हत्या के आरोपी पति-पत्नी और ससुर अरेस्ट कर लिए गए। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजवा दिया गया। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक मंत्री मूंछों पर ताव देते रहे, दूसरे मंत्री झपकी...VIDEO:खन्ना की शायरी पर बजी तालियां; यूपी बजट के इंट्रेस्टिंग पल देखिए
    Next Article
    हाथरस में पंकज धवरैया का धरना जारी:यूजीसी बिल, एससी-एसटी एक्ट के विरोध में पांचवां दिन, पुलिस फोर्स तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment