Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग:देवी-देवताओं की जलीं प्रतिमाएं, लाखों के नुकसान की आशंका

    4 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सादाबाद और कुरसंडा गांव में रविवार सुबह करीब 7 बजे प्लाईवुड से देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनाने वाले प्लाई की एक गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिसमें लाखों का नुकसान बातया जा रहा । घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें… प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई होता था माल जानकारी के अनुसार, गांव कुरसंडा निवासी महेंद्र सिंह इस गोदाम में प्लाईवुड से देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनाने का काम करते थे। बताया गया है कि वह पिछले लगभग एक वर्ष से यह व्यवसाय कर रहे थे, जबकि इससे पहले उनका खाद-बीज का कारोबार था। यहां तैयार प्रतिमाएं प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भेजी जाती थीं। आग देखकर मची अफरातफरी रविवार सुबह अचानक गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी मिली। आग ने जल्द ही पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बाल्टियों और मोटर पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन प्लाईवुड और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों दमकल कर्मियों को सूचना दी, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग को और फैलने से रोका गया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा भारी मात्रा में तैयार माल, कच्चा माल और अन्य उपकरण जलकर खाक हो चुके थे। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करोड़ों का नुकसान ग्रामीणों की सूझबूझ से कुछ प्लाईवुड और अधूरी प्रतिमाएं बाहर निकाल ली गईं, जिससे आंशिक नुकसान कम हुआ। फिर भी, प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान सुप्रीम लीडर की मौत लखनऊ में शोक:शिया धर्म गुरुओं ने अमेरिका इजराइल का खुलकर विरोध किया, 3 दिन तक शोक की घोषणा
    Next Article
    जहां मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई, सामने आईं सैटेलाइट तस्वीरें, खंडहर में तब्दील दिखा पूरा कंपाउंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment