Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन:जिला न्यायाधीश ने किया उद्घाटन, विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण

    4 hours ago

    1

    0

    हाथरस में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर अन्य न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। लोक अदालत में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसका आयोजन जनपद न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, स्थायी लोक अदालत, उपभोक्ता फोरम, कलेक्ट्रेट और सभी तहसील मुख्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर किया गया। विभागों ने अपने शिविर लगाए जनपद न्यायालय परिसर में विभिन्न बैंकों और विभागों ने अपने शिविर लगाए। इस दौरान कई प्रकार के मामलों का निपटारा किया गया। इनमें आपराधिक शमनीय वाद, चेक बाउंस के मामले, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले शामिल थे। लघु आपराधिक मामलों का निस्तारण इसके अतिरिक्त, विद्युत और जल बिल विवाद, वैवाहिक मामले, राजस्व वाद, आरबिट्रेशन के मामले, किराया, सुखाधिकार और विशिष्ट अनुतोष वाद जैसे सिविल मामलों का भी समाधान हुआ। लघु आपराधिक मामलों का निस्तारण अर्थदंड लगाकर किया गया। सभी मामलों का निपटारा आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर हुआ। फीता काटकर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते जनपद न्यायाधीश। राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंची वादकारियों की भीड़।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस एसआई परीक्षा:सुरक्षा व्यवस्था का सीओ ने किया निरीक्षण, नियमों का पालन करने की अपील
    Next Article
    LSG का इकाना स्टेडियम में लगेगा कैंप:टॉम मूडी और जस्टिन लैंगर पहुंचे, एडम मार्कम और निकोलस पूरन भी जल्द जुड़ेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment