Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में गैस बुकिंग में दिक्कत, एजेंसियों पर लगी भीड़:महिलाएं बोलीं- चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग न होने से लोगों में आक्रोश है। मेरठ रोड स्थित इंडियन गैस एजेंसी सहित अन्य एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। उपभोक्ता एक सप्ताह से बुकिंग का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। बागपत कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर लोगों ने हंगामा करते हुए सिलेंडर दिए जाने की मांग की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वह पिछले एक सप्ताह से लगातार बुकिंग का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बुकिंग नहीं हो पा रही है। इसके चलते एजेंसी संचालक सिलेंडर देने से इनकार कर रहे हैं। सिलेंडर लेने पहुंची भंवरकली नामक महिला ने बताया कि वह सुबह 7 बजे ही एजेंसी पर पहुंच गई थीं। उनके परिवार के सदस्य पिछले एक सप्ताह से सिलेंडर बुकिंग का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। उन्हें चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। एक अन्य उपभोक्ता नीतीश शर्मा ने बताया कि वह दो दिन से लगातार सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर आ रहे हैं और बुकिंग का भी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। वहीं, एजेंसी संचालकों का कहना है कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। हालांकि, तकनीकी समस्या के कारण गैस बुकिंग में दिक्कत आ रही है। एजेंसी संचालकों ने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग आ रही है, उन्हें तुरंत सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बागपत में गैस की कोई कमी नहीं है, समस्या केवल बुकिंग प्रक्रिया में आ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में पशु आरोग्य मेले का आयोजन:8 हजार से अधिक पशुओं का उपचार, वैज्ञानिकों ने दी अहम जानकारी, विधायक ने किया संबोधित
    Next Article
    ऑपरेशन के बाद जुड़वां बेटियों और मां की मौत:बलिया में अस्पताल स्टाफ ने बच्चियों के शव डस्टबिन में फेंका; 60 हजार जमा कराए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment