Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:किसानों को मुआवजा देने, रसोई गैस वितरण में सुधार करने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) ने हाथरस में जिलाधिकारी को जन समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में किसानों को मुआवजे, गैस वितरण में सुधार और अन्य कई मुद्दों को उठाया गया। ज्ञापन में आंधी और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के लिए किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की गई। पार्टी ने कहा कि किसानों को जल्द से जल्द राहत मिलनी चाहिए। शहर में गैस वितरण व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। सपा ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं और उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। कुछ एजेंसियां शटर डालकर काम कर रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी से वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने की मांग की गई। जिला बागला अस्पताल और महिला अस्पताल में दवा वितरण खिड़कियों पर कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। इससे मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से कोई खिड़की नहीं खोली जाती है। हाथरस तहसील सदर में सफाई और कूड़ा निस्तारण की खराब व्यवस्था पर चिंता जताई गई। सपा ने कहा कि इससे बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है और नगर पालिका इस मामले में निष्क्रिय है। नगला नई स्थित भूतेश्वर रोड पर गंदगी और जलभराव के कारण मार्ग अवरुद्ध होने का जिक्र किया गया। आरोप लगाया गया कि शासन द्वारा जारी राशि का उपयोग न होने से सड़क नहीं बनी और सीवर लाइनें बंद पड़ी हैं। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद... ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके, वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम रजक, पूर्व नगर अध्यक्ष हेमंत गौड़, रिशिपाल, नेत्रपाल सिंह राजपूत, ताराचंद कुशवाहा, अजय सिकरवार, शिव कुमार शर्मा, रामकुमार, मदन मोहन शर्मा, मोहित कश्यप एडवोकेट, पवन यादव, जाकर कुरैशी, अकील कुरैशी, हाजी नवाब हसन, आजाद कुरेशी और अजय कुमार सहित कई अन्य समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ABVP ने निजी स्कूलों के खिलाफ DM को ज्ञापन दिया:शाहजहांपुर में अवैध फीस वृद्धि और जबरन कोर्स थोपने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    संभल में जुमे की नमाज अदा हुई:विवादित धार्मिक स्थल के जाने के रास्ते बंद, RRF-PAC तैनात, 400 लोग पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment