Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ABVP ने निजी स्कूलों के खिलाफ DM को ज्ञापन दिया:शाहजहांपुर में अवैध फीस वृद्धि और जबरन कोर्स थोपने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की महानगर इकाई ने निजी स्कूलों में अवैध फीस वृद्धि और अभिभावकों पर जबरन कोर्स थोपने के आरोप में जिलाधिकारी (डीएम) को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर दोषी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस संबंध में डीएम ने बताया कि कई स्कूलों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि शाहजहांपुर के निजी स्कूल नए और पुराने कोर्स के नाम पर अभिभावकों को मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय और पुस्तक विक्रेताओं की मिलीभगत से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से अवैध वसूली की जा रही है, जिसे विद्यार्थी परिषद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। श्रीवास्तव ने छात्र हितों के लिए सड़क पर उतरने की बात कही। जिला संगठन मंत्री संदीप सागर ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि प्रवेश परीक्षा के नाम पर सैकड़ों फॉर्म बेचकर अभिभावकों से अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने इसे धोखाधड़ी बताया कि शहर के चर्चित स्कूलों में सीटें न होने के बावजूद फॉर्म बेचे जा रहे हैं। सागर ने प्रशासन को तीन दिन का समय दिया और कहा कि इसके बाद होने वाले किसी भी उग्र प्रदर्शन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। जिला एसएफडी संयोजक वैभव सक्सेना ने ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जलालाबाद और मदनापुर क्षेत्र के स्कूलों में सरकारी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से मदनापुर के उन विद्यालयों का जिक्र किया जो बिना मान्यता के इंटरमीडिएट की कक्षाएं चलाकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। सक्सेना ने प्रशासन से ऐसे स्कूलों की मान्यता रद्द कर तुरंत सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान प्रदेश सह मंत्री संजय गुप्ता, विभाग संगठन मंत्री राहुल गंगवार, जिला संगठन मंत्री संदीप सागर, एसएफडी प्रांत सह संयोजक आयुष्मान चौहान, जिला एसएफडी संयोजक वैभव सक्सेना, महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव, भानु प्रताप, आर्यन श्रीवास्तव, अभिनेद्र त्रिपाठी,बाबू टाटा, अतितोष सिंह आदित्य, सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    असम CM की टिप्पणी पर बिजनौर में कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस से नोकझोंक के बाद फूंका पुतला, कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया
    Next Article
    हाथरस में सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:किसानों को मुआवजा देने, रसोई गैस वितरण में सुधार करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment