Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सड़क हादसे में पांच लोग घायल:मथुरा रोड पर ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, स्कूटी भी फिसली

    18 hours ago

    1

    0

    हाथरस में आज सुबह अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा मथुरा रोड पर हुआ, जहां एक ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मुरसान कोतवाली क्षेत्र के नगला धर्मा गांव निवासी शिवम और सचिन घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दूसरा हादसा अलीगढ़ रोड पर नहर के पास हुआ। यहां एक स्कूटी फिसल गई, जिससे उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। स्कूटी पर गांव लहरा का एक व्यक्ति अपनी बेटी को सेंट फ्रांसिस स्कूल छोड़ने जा रहा था। उनके साथ गांव का एक अन्य छात्र भी था, जो सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ता है। स्कूटी फिसलने से तीनों को गंभीर चोटें आईं। घायलों में कक्षा एक की छात्रा दर्शिका भी शामिल है, जिसे काफी चोट लगी है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर के कटरिया कांड में 16 गिरफ्तार, 5 मुकदमे दर्ज:45 नामजद, 200 अज्ञात पर केस; जिले में BNS धारा 16 लागू
    Next Article
    कासगंज में दो बाइकों की टक्कर भाई की मौत:बहन घायल, दवाई दिलाकर लौट रहे थे, होमगार्ड परीक्षा देकर आया था युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment