Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में दो बाइकों की टक्कर भाई की मौत:बहन घायल, दवाई दिलाकर लौट रहे थे, होमगार्ड परीक्षा देकर आया था युवक

    17 hours ago

    1

    0

    कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में कादरगंज-सिकंदरपुर रोड पर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। यह हादसा उस समय हुआ जब 21 वर्षीय रजत अपनी बहन पिंकी को कादरगंज से दवाई दिलाकर बाइक से अपने गांव लखापुर लौट रहा था। तभी कादरगंज-सिकंदरपुर वैश्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मृतक युवक की पहचान लखापुर निवासी रजत पुत्र श्याम सिंह के रूप में हुई है। उसकी बहन पिंकी के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रजत ने हाल ही में होमगार्ड भर्ती की परीक्षा दी थी और रविवार को ही मुरादाबाद से घर लौटा था। रजत के पिता श्याम सिंह गांव में खेती करते हैं। रजत अपने चार बहनों और दो भाइयों में से एक था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सड़क हादसे में पांच लोग घायल:मथुरा रोड पर ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, स्कूटी भी फिसली
    Next Article
    धान की नर्सरी के लिए बीज तैयार, रेट तय नहीं:आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय से खाली लौट रहे किसान, रोपाई पर संकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment