Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में टेंपो पलटा, 8 लोग घायल:बाइक वाले को बचाने के दौरान हुआ हादसा, घायलों में बच्चे भी

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में महौं गांव के पास आज शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे के लगभग एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यह टेंपो एटा के जलेसर से सवारियों को लेकर हाथरस जंक्शन आ रहा था। महौं गांव के निकट एक बाइक को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सवारियों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों का जिला अस्पताल में हुआ उपचार घायलों में पवलोई, हाथरस जंक्शन निवासी 3 वर्षीय दिव्यांशी (पुत्री कपूर चौधरी) और 28 वर्षीय नीतू (पत्नी कपूर चौधरी) शामिल हैं। इनके अलावा, किशनपुर, थाना इगलास, जिला अलीगढ़ निवासी 5 वर्षीय आर्यन (पुत्र दिनेश), 7 वर्षीय अश्वनी (पुत्र दिनेश), 35 वर्षीय दिनेश, 44 वर्षीय विजय सिंह और 18 वर्षीय अभिषेक (पुत्र विजय सिंह) भी घायल हुए हैं। गहला, थाना सकरौली, जिला एटा निवासी 60 वर्षीय पुष्पा (पत्नी फूल सिंह) भी घायलों में शामिल हैं। जिला अस्पताल में सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। देखें घायलों की तस्वीरे…
    Click here to Read more
    Prev Article
    AAP नेताओं को कोर्ट का समन:सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट ने 2014 आचार संहिता मामले में 15 मई को बुलाया
    Next Article
    देवरिया में 6.36 लाख गबन मामला, तत्कालीन सचिव को नोटिस:जिला विकास अधिकारी ने तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment