Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AAP नेताओं को कोर्ट का समन:सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट ने 2014 आचार संहिता मामले में 15 मई को बुलाया

    1 hour ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता डॉ. कुमार विश्वास और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्रियों सत्येंद्र जैन तथा सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA कोर्ट ने 2014 के आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में उन्हें तलब किया है। सभी आरोपियों को 15 मई को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना होगा। शुक्रवार को विशेष शासकीय अधिवक्ता कालिका प्रसाद मिश्र के बताया, यह मामला 6 मई 2014 का है। उस समय डॉ. कुमार विश्वास अमेठी लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी थे। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान तत्कालीन कोतवाल मोहम्मद हमीद ने उन्हें और उनके समर्थकों को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश दिया था। चुनाव आयोग के नियमों के तहत, मतदान से 48 घंटे पहले बाहरी व्यक्तियों का निर्वाचन क्षेत्र में रहना प्रतिबंधित होता है। आरोप है कि कुमार विश्वास और उनके समर्थकों ने, जो वहां के मतदाता नहीं थे, प्रशासन के बार-बार निर्देश के बावजूद क्षेत्र नहीं छोड़ा। समन जारी करने का आदेश दिया इसके बाद पुलिस ने उनके विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती भी आरोपी हैं। अधिवक्ता कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि यह मामला पहले अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रहा था। हाल ही में इसे विशेष MP-MLA मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में स्थानांतरित किया गया है। अदालत ने मामले का संज्ञान लेते हुए 30 अप्रैल को सभी अभियुक्तों के विरुद्ध समन जारी करने का आदेश दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 मई को नियत की गई है, जिसमें डॉ. कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती सहित सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना होगा। इस अदालती कार्यवाही से स्थानीय राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर डीएम ने श्रमिकों को किया सम्मानित:अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कहा- श्रमिक समाज और विकास की रीढ़
    Next Article
    हाथरस में टेंपो पलटा, 8 लोग घायल:बाइक वाले को बचाने के दौरान हुआ हादसा, घायलों में बच्चे भी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment