Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन:पर्यटन विकास, निवेश और रोजगार पर चर्चा, निवेश के अवसरों की जानकारी दी

    1 day ago

    1

    0

    हाथरस में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को बढ़ावा देने और निवेश व रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से 'टूरिज्म कॉन्क्लेव हाथरस - द बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी' का आयोजन किया गया। यह कॉन्क्लेव श्री कैला फार्म्स में हुआ, जहां जनपद को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए एक ठोस रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। कॉन्क्लेव को विभिन्न सत्रों में विभाजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्यमियों, व्यापारियों, होटल स्वामियों और वित्तीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पहले सत्र में विधायक अंजुला माहौर, वीरेन्द्र सिंह राणा, प्रदीप कुमार और विभिन्न दलों के जिलाध्यक्षों ने संवाद किया। दूसरे सत्र में अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा और मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने अपने विचार साझा किए। तीसरे सत्र में देवेंद्र मोहता, प्रदीप कुमार गोयल जैसे उद्यमियों और व्यापारियों ने हिस्सा लिया, जबकि चौथे सत्र में आशीष बंसल और मनोज कुमार जैसे अतिथि गृह एवं होटल स्वामियों से संवाद हुआ। पांचवें सत्र में एलडीएम राजीव कुमार, एचडीएफसी बैंक से रिहान फारूकी और एसबीआई बैंक से निरंजन मीना सहित वित्तीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पर्यटन परियोजनाओं के लिए बैंकिंग और वित्तीय सहायता पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विभाग की 'द बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी' के तहत होमस्टे और आतिथ्य क्षेत्र में निवेश के अवसरों की जानकारी दी गई। धार्मिक पर्यटन पर दिया जोर.... मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कॉन्क्लेव की सराहना करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य जनपद में पर्यटन विकास की संभावनाओं को बढ़ाना, स्थानीय उद्यमियों को नई पर्यटन नीतियों से जोड़ना और पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों को गति देना है। उन्होंने धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उप जिला अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, उद्योग बंधु और व्यापारी बंधु सहित कई अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनियंत्रित होकर कई बार पलटी कार, एक की मौत:साथी की हालत गंभीर, साढ़ थाना क्षेत्र की घटना
    Next Article
    आगरा के मलपुरा में मिला मजदूर का शव:पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शिनाख्त को थानों में भेजे फोटो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment