Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनियंत्रित होकर कई बार पलटी कार, एक की मौत:साथी की हालत गंभीर, साढ़ थाना क्षेत्र की घटना

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई, जिससे कार सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में एक युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। साढ़ थाना क्षेत्र के चिरली गांव निवासी स्वर्गीय अशर्फी दिवाकर के तीन पुत्रों में रमेश दिवाकर 45 वर्ष कानपुर में रहकर ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था, जबकि उसके भाई गांव में मजदूरी करते हैं। परिजन के अनुसार, बुधवार को परिवार के एक रिश्तेदार की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर रमेश अपने साथी कमल विश्वकर्मा निवासी रायपुरवा, कानपुर के साथ चार पहिया वाहन से गुरुवार शाम को गांव आया था और रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। अंतिम संस्कार के बाद दोनों किसी काम से साढ़ चौराहे की ओर जा रहे थे। तभी महानीपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार के चलते कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे कई बार पलटते हुए करीब 25 मीटर दूर जाकर जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची साढ़ पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रमेश दिवाकर की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कमल विश्वकर्मा का इलाज जारी है। मृतक रमेश तीन भाइयों में एक था और अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। रफ्तार बनी हादसे की वजह प्राथमिक जांच में कार की तेज रफ्तार हादसे का कारण मानी जा रही है। महानीपुर मोड़ के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में मायके गई टीचर का चोरों ने घर खंगाला:एसी चलाकर पहले किया आराम, फिर सोने-चांदी के सारे जेवर लेकर हुए फरार
    Next Article
    हाथरस में टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन:पर्यटन विकास, निवेश और रोजगार पर चर्चा, निवेश के अवसरों की जानकारी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment