Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में ट्रेन से कटकर रिटायर्ड शिक्षक की मौत:सलेमपुर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग का शव, मानसिक रूप से अस्वस्थ थे

    9 hours ago

    1

    0

    हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। सलेमपुर के निकट पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना आज शुक्रवार की दोपहर की है। सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। मृतक का सिर गायब था, जिससे शव की पहचान करना मुश्किल हो रहा था। मृतक की पहचान कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छौंक निवासी 85 वर्षीय मित्र सिंह के रूप में हुई है। वह एक रिटायर्ड शिक्षक थे और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। आज दोपहर मित्र सिंह अपने बेटे के साथ दवाई लेने के लिए सलेमपुर तक आए थे। इसके बाद वह अचानक गायब हो गए। उनके बेटे ने उन्हें काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिले। कुछ देर बाद परिवार को सूचना मिली कि पास के रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया है। परिवार के सदस्यों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान मित्र सिंह के रूप में की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मित्र सिंह अपने पीछे चार संतानों को छोड़ गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजकर 80 लाख ठगे:साइबर अपराधी ने बैंक मैनेजर को बनाया निशाना, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार
    Next Article
    मेंहदावल में क्रिकेट विवाद में महिला की मौत:संतकबीर नगर में बच्चों के खेल को लेकर हुई मारपीट, परिवार में कोहराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment