Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजकर 80 लाख ठगे:साइबर अपराधी ने बैंक मैनेजर को बनाया निशाना, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

    11 hours ago

    1

    0

    आगरा साइबर क्राइम पुलिस टीम ने व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम देवेश यादव और आशीष रजक है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन और 02 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। अभियुक्तों ने 70-80 बैंक खातों से चेकबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड प्राप्त किए। उन्होंने 'गोल्डी' नामक व्यक्ति के साथ मिलकर लोगों को व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजी। लोकों के मोबाइल फोन पर प्राप्त होने वाले मैसेज का पूर्ण एक्सेस लेकर, उनके बैंक खातों से धनराशि ट्रॉन्सफर की गई। अब तक 80 से 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। साइबर क्राइम प्रभारी डीसीपी आदित्य ने बताया-साइबर क्राइम थाने में एक PNB के रिटायर्ड मैनेजर ने एक मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि उनके साथ 15 लाख रूपए की ठगी की गई है। इसके बाद साइबर थाने ने एक टीम का गठन किया। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि इंदौर का एक व्यक्ति है जो पूरे गैंग को चला रहा है। इनकी टीम में कई लोग है,जो भारत के कई राज्यों में है। ये फोन में APK फाइल से लोगों के साथ फ्रॉड करते है। देश के कई शहर से पैसों को इक्कट्ठा कर क्रिप्टोकरेंसी में कंवर्ट कर घटना को अंजाम देते है। अभी दो आरोपी गिरफ्तार हुए तीन और है जो मुख्य आरोपी के साथ घअना को अंजाम देते है। उन्हें भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोकों से अपील की गई है कि वे व्हाट्सएप पर आने वाले अनजान लिंक्स और APK फाइलों से सावधान रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत:सीतापुर में ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, चालक फरार, आठ बच्चों का पिता था
    Next Article
    हाथरस में ट्रेन से कटकर रिटायर्ड शिक्षक की मौत:सलेमपुर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग का शव, मानसिक रूप से अस्वस्थ थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment