Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज:पति पर पत्नी का गर्भपात कराने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस के महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का एक मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटे की हत्या का प्रयास करने, जबरन गर्भपात कराने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 21 नवंबर 2021 को आगरा के थाना कागारोल क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पीड़िता के पिता ने शादी में लगभग 30 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ समय बाद ससुरालियों ने पीड़िता के साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग की। यह मांग पूरी न होने पर पीड़िता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने एक पुत्र को जन्म दिया, जिसे जन्म से ही डीएमडी (DMD) नामक बीमारी है। जब पति को पता चला कि इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, तो उसने बेटे का इलाज कराने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने बेटे को जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया और लात-घूसों से पीटा। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके पति ने उसके पेट में लात मारी, जिससे उसका तीन माह का गर्भ खंडित हो गया। इस घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कई बार चाय में मिलाकर जहर पिलाने की कोशिश की, जिससे वह मुश्किल से बच पाई। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल... पीड़िता का कहना है कि एक बार उसका पति उसे लेने घर नहीं आया, बल्कि रामबाग पहुंचा। पीड़िता के पिता ने उसे रामबाग तक पहुंचाया और वह अपने पति के साथ चली गई। रास्ते में पति ने उसे जान से मारने की नीयत से चलती गाड़ी से धक्का दे दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पीड़िता के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और उपचार के बाद उसे अपने घर ले गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेहा ब्याडवाल हरदोई की नई सीडीओ बनीं:हरदोई में सानिया छाबड़ा का कानपुर में अपर आयुक्त राज कर पद पर तबादला
    Next Article
    जालौन में बाइक की टक्कर से व्यक्ति की:अजनारी रोड पर हादसा, बाइक सवार फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment