Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेहा ब्याडवाल हरदोई की नई सीडीओ बनीं:हरदोई में सानिया छाबड़ा का कानपुर में अपर आयुक्त राज कर पद पर तबादला

    2 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार ने रविवार रात 38 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में आईएएस नेहा ब्याडवाल को हरदोई का नया मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नियुक्त किया गया है। वह अब तक जालौन जनपद में जॉइंट मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत थीं। हरदोई की पूर्व मुख्य विकास अधिकारी सानिया छाबड़ा को कानपुर प्रथम में अपर आयुक्त राज कर बनाया गया है। नेहा ब्याडवाल गुजरात कैडर की 2022 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा 2022 परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 569 हासिल की थी। उनकी गिनती देश के युवा आईएएस अधिकारियों में होती है। 23 जुलाई, 1999 को जयपुर में जन्मीं और छत्तीसगढ़ में पली-बढ़ी नेहा ने आईआईटी कानपुर से अर्थशास्त्र में बीएस और एमएस की पढ़ाई की है। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में यह परीक्षा पास की। उनके पिता श्रवण कुमार वरिष्ठ इनकम टैक्स ऑफिसर हैं। अनुशासन के लिए मशहूर नेहा ब्याडवाल पर हरदोई में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने और विकास कार्यों को गति देने की अहम जिम्मेदारी होगी। नेहा ब्याडवाल के इंस्टाग्राम पर 1,51,000 फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। बताया जाता है कि उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान तीन साल तक सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाए रखी थी। इसके बाद उन्होंने चौथे प्रयास में आईएएस की परीक्षा पास की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में गोलीबारी, बाल-बाल बचा युवक:मुख्य आरोपी हिरासत में; घटनास्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, आपसी विवाद में हुई घटना
    Next Article
    हाथरस में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज:पति पर पत्नी का गर्भपात कराने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment