Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में थाने में युवक ने लगाई फांसी:किशोरी को भगाने के आरोप में था कस्टडी में, जिला अस्पताल में तोड़ा दम

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में पुलिस हिरासत में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना चंदपा कोतवाली में बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे हुई। युवक को एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, युवक ने शौचालय जाने की बात कही। थाने में तैनात पुलिसकर्मी उसे शौचालय तक ले गए। लगभग 15 मिनट तक जब वह बाहर नहीं आया, तो पुलिसकर्मियों को शक हुआ। अंदर देखने पर युवक शौचालय के रोशनदान की ग्रिल से अपने अंगोछे से फांसी का फंदा बनाकर लटका हुआ मिला। इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया। युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। मृतक की पहचान गाजियाबाद के लोनी निवासी 30 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र भोलाशंकर के रूप में हुई है। वह चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव पट्टी सावंत की 16 वर्षीय एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। किशोरी के पिता ने इस संबंध में चंदपा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। कल ही किशोरी और युवक को लेकर आई थी पुलिस.. पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को लोनी से किशोरी और चंद्रपाल को बरामद किया था। किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया, जबकि चंद्रपाल पुलिस हिरासत में था। किशोरी और चंद्रपाल सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आए थे, और वह 15 अप्रैल को किशोरी को अपने साथ ले गया था। युवक द्वारा थाने में फांसी लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस महक में में खलबली मच गई। पुलिस ने मृतक के परिवार के लोगों को सूचित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा पहले जिला अस्पताल पहुंचे और फिर थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुज़फ़्फ़रनगर में 'आत्म बोध' पुस्तक का 11 मई को विमोचन:दिव्य ध्यान योग आश्रम में संत दीक्षा वर्ष पर आध्यात्मिक कार्यक्रम
    Next Article
    यूपी बोर्ड में जिले की बेटियों का जलवा:श्रद्धा 6वीं और आस्था 7वीं रैंक पर, स्कूलों में जश्न का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment