Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में दीपावली पर सतरंगी लाइटों की डिमांड:हाथरस में पूजा सामग्री, कपड़े और सजावट का सामान खरीदा, चायनीज सामानों की बिक्री में कमी

    5 hours ago

    1

    0

    हाथरस के बाजारों में आज शनिवार को दीपावली के पर्व को लेकर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। लोगों ने पूजा-पाठ और पहनने के लिए जरूरी सामान खरीदा। दुकानों पर दिनभर ग्राहक आते रहे। भीड़ के कारण लोगों को वाहन छोड़कर पैदल निकलने में भी समय लगा। लोगों ने खील, खिलौने, बतासे, मिट्टी के दीये, रुई, झाड़ू, मोमबत्ती, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और पूजा का अन्य सामान खरीदा। घरों की सजावट के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और प्लास्टिक की झालरों की भी बिक्री हुई। एलईडी, पट्टी, मंदिर, लाइट वाले लक्ष्मी-गणेश, सतरंगी लाइटें, ‘जय माता दी’, ‘शुभ लाभ दीपावली’ और वंदनवार की लाइटिंग की मांग रही। बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने दीपावली के लिए नए कपड़े खरीदे। घरों में साफ-सफाई और रंगोली बनाने की तैयारी भी की गई। ड्राईफूड के लड्डू की कीमत 1400 रुपए किलो.. दुकानदारों ने बताया कि इस बार महंगाई का असर खरीदारी पर दिख रहा है। शहर के प्रसिद्ध मिष्ठान विक्रेता रामेश्वर दयाल शर्मा ने बताया कि उनके यहां ड्राई फ्रूट का लड्डू 1,400 रुपए किलो है। यह दुकान की सबसे महंगी मिठाई है और इसकी मांग इतनी है कि वे पूरी नहीं कर पा रहे हैं। ज्यादा बड़ी मूर्तियां की नहीं हो रही बिक्री मूर्ति विक्रेता शंकर ने बताया कि इस बार ज्यादा वजन वाली मूर्तियां नहीं बिक रही हैं। महंगाई के कारण लोग छोटी और मध्यम आकार की मूर्तियां खरीद रहे हैं। उनकी दुकान पर लक्ष्मी, गणेश और हनुमान जी की मूर्तियां उपलब्ध हैं। चायनीज सामान की बिक्री में कमी इलेक्ट्रिक सामान के विक्रेता प्रदीप सेंगर ने बताया कि इस बार चाइनीज सामान की बिक्री कम है। पिछले साल के मुकाबले दाम 10 फीसदी बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि हाथरस शहर में बंदरों की संख्या ज्यादा होने के कारण लोग झालरें भी कम खरीद रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरधना समाधान दिवस में 38 शिकायतें मिलीं:4 का मौके पर निस्तारण, बाकी तय समय में निपटाने के निर्देश
    Next Article
    'प्रिया सरोज की शादी में सीएम योगी को भी न्योता':पिता बोले- 15 नवंबर का समय मांगा, सपा सांसद ने कहा- मेरा और रिंकू का शेड्यूल बिजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment