Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'प्रिया सरोज की शादी में सीएम योगी को भी न्योता':पिता बोले- 15 नवंबर का समय मांगा, सपा सांसद ने कहा- मेरा और रिंकू का शेड्यूल बिजी

    10 hours ago

    1

    0

    सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होगी। प्रिया सरोज के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया- शादी में 3 हजार लोगों को न्योता दिया जाएगा। पीएम मोदी और सीएम योगी को भी बुलाएंगे। मैंने सीएम योगी से मिलने के लिए 15 नवंबर का समय मांगा है। तूफानी सरोज ने बताया कि शादी से पहले गांव में उर्दी, मटमंगरा और भतवान जैसे पारंपरिक कार्यक्रम होंगे। जो लोग लखनऊ में होने वाले शादी समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे, उनके लिए गांव में ही व्यवस्था की जाएगी। जौनपुर के मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज ने बताया- हम लोग शादी की शॉपिंग कर रहे हैं। हम दोनों का शेड्यूल बहुत बिजी है। इसीलिए सभी काम तेजी से हो रहे हैं। शादी समारोह में मुख्यमंत्री समेत राजनीति और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। प्रिया बोलीं- 20 नवंबर से तेज होगी खरीदारी प्रिया सरोज ने बताया- शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी की जा रही है। अभी तैयारियों के लिए समय है, लेकिन 20 नवंबर से काम और तेज कर दिया जाएगा। गांव में भी एक कार्यक्रम होगा, जिसमें स्थानीय लोग शामिल होंगे। प्रिया सरोज ने बताया कि आने वाले समय में रिंकू सिंह का क्रिकेट शेड्यूल व्यस्त रहेगा। मेरा भी संसद का कार्यक्रम है। हम दोनों के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए शादी की तैयारियां पहले से की जा रही हैं। जिससे सभी रस्में तय समय पर पूरी हो सकें। पिता बोले- 3 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेगा परिवार पिता तूफानी सरोज ने बताया- मुंडन समेत पारंपरिक रस्में गांव से ही होंगी। परिवार 3 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल पहुंचेगा। इसके बाद वहीं पर शादी से जुड़े अन्य कार्यक्रम होंगे। तूफानी सरोज ने बताया- रिंग सेरेमनी में 300 लोगों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन करीब 1,000 लोग पहुंच गए थे। इस बार 3,000 लोगों को निमंत्रण देने का लक्ष्य रखा गया है। अभी निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। आगे एक ऐसा कार्यक्रम भी आयोजित करने की योजना है, जिसमें सभी लोगों को एक साथ आमंत्रित किया जाएगा। शाहरुख खान के आने की गारंटी नहीं शाहरुख खान जैसी सेलिब्रिटीज के शादी में शामिल होने की चर्चाओं पर तूफानी सरोज ने कहा कि अभी किसी के आने की गारंटी नहीं है। जो भी आ जाए, उसका स्वागत है। विधायक ने बताया कि शादी की तैयारियों के शुरुआती दौर में सबसे बड़ी चुनौती निमंत्रण पत्र बांटने को लेकर होती है। मैं गाजीपुर से 10 साल सांसद रहा हूं। ऐसे में वहां के प्रमुख लोगों और गांव के परिचितों की सूची तैयार करना काफी जटिल काम है। पुराने घर से होंगी हल्दी समेत पारंपरिक रस्में तूफानी सरोज ने बताया कि उनकी बहनों की शादी जहां से हुई थी, वहीं से बेटी की भी हल्दी समेत अन्य रस्में कराई जाएंगी। परिवार के सभी घर बच्चों और परिवार के ही हैं। इसलिए सभी पारंपरिक कार्यक्रम परिवार के पुराने घर से ही संपन्न कराए जाएंगे। पिछले साल जून में हुई थी दोनों की रिंग सेरेमनी भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई 8 जून, 2025 को लखनऊ के द सेंट्रम होटल में हुई थी। इस हाई-प्रोफाइल सगाई समारोह में अखिलेश यादव, जया बच्चन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जैसी क्रिकेट और राजनीति जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। अब सगाई की 2 तस्वीरें देखिए… सांसद प्रिया सरोज को जानिए प्रिया सरोज वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। 18 साल की उम्र पार करते ही उन्होंने सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती रहीं। महज 25 साल की उम्र में वह भाजपा के बीपी सरोज को हराकर लोकसभा पहुंचीं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से 3 बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाका- दिल्ली नंबर की संदिग्ध स्कूटी मिली:कश्मीर के आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी, ATS पहुंची गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी में धनतेरस की रात हुए ब्लास्ट को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। दावा किया जा रहा है कि एलिवेटेड रोड से विस्फोटक नीचे चौकी पर फेंका गया। वहां दिल्ली नंबर की संदिग्ध स्कूटी भी मिली है। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में दीपावली पर सतरंगी लाइटों की डिमांड:हाथरस में पूजा सामग्री, कपड़े और सजावट का सामान खरीदा, चायनीज सामानों की बिक्री में कमी
    Next Article
    सपा MLC बोले-अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं:कहा- मदरसा शिक्षकों का मुद्दा उठाया, कहा-7-8 साल से केंद्र का हिस्सा बंद, अब राज्यांश भी रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment