Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में विवाहिता प्रेमी संग फरार:जेवर और नकदी लेकर गई, भाई ने दर्ज कराया मुकदमा

    14 hours ago

    1

    0

    हाथरस में एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। वह अपने साथ लाखों रुपये के जेवर और नकदी भी ले गई है। इस संबंध में विवाहिता के भाई ने कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, किला गेट स्टेशन रोड निवासी रोहित पुत्र कैलाश चंद्र ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय बहन रीतू को मोहल्ले का ही हर्ष पुत्र मनोज कुमार 5 जुलाई को शाम करीब सात बजे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। रोहित ने बताया कि उसकी बहन अपने साथ करीब 40 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर ले गई है। इनमें मंगलसूत्र, चार सोने की चूड़ियां, सोने का हार, सोने का टीका, तीन सोने की अंगूठी, चांदी की कोदनी और पायल शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी परिजनों ने रीतू की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद रोहित ने कल देर रात कोतवाली सदर में हर्ष के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और जेवर व नकदी ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली पुलिस ने साइबर अपराधियों पर कसा शिकंजा:58 ठग गिरफ्तार, ऑपरेशन साई के तहत छह दिन में 1.67 करोड़ का फ्रॉड खुलासा
    Next Article
    गर्मी और उमस ने बढ़ाई बेचैनी, तापमान 37.4 डिग्री:16 जुलाई तक बारिश के आसार नहीं, अब तक 20% बारिश कम हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment