Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली पुलिस ने साइबर अपराधियों पर कसा शिकंजा:58 ठग गिरफ्तार, ऑपरेशन साई के तहत छह दिन में 1.67 करोड़ का फ्रॉड खुलासा

    14 hours ago

    1

    0

    बरेली पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ छेड़े गए ऑपरेशन साईं-वज्र के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के छठे दिन पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 58 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से 26.49 लाख रुपये नकद, 69 मोबाइल फोन, 21 एटीएम कार्ड और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इन ठगों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर पहले से ही 150 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं और इनके द्वारा एक दर्जन से अधिक राज्यों में करोड़ों की ठगी की पुष्टि हुई है। झारखंड गैंग का भंडाफोड़, चोरी के 31 मोबाइल बरामद साइबर थाना पुलिस ने झारखंड के एक शातिर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोबाइल चोरी कर उनका डेटा झारखंड में बैठे साइबर ठगों को भेजता था। टीम ने 31 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार मुख्य अभियुक्तों में अश्वनी कुमार महतो, गोविन्द कुमार महतो और बादल महतो शामिल हैं, जबकि बरेली का रहने वाला राहुल मिश्रा इनका स्थानीय सहयोगी था। राहुल इन्हें बरेली के विभिन्न बाजारों में ले जाकर मोबाइल चोरी कराता था और बदले में प्रतिदिन 5,000 रुपये पारिश्रमिक लेता था। भोले-भाले लोगों को बनाते थे शिकार, किला पुलिस ने दबोचा थाना किला पुलिस ने दो साइबर अपराधियों शिवांग और ओम अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। ये लोग प्रलोभन देकर या डरा-धमकाकर लोगों की मेहनत की कमाई अपने खातों में ट्रांसफर कराते थे। इनके पास से 26.49 लाख रुपये नकद, डेबिट कार्ड, चेकबुक और क्रिप्टो लेनदेन से संबंधित पर्चियां बरामद हुई हैं। इनकी प्रारंभिक जांच में एनसीआरपी पोर्टल पर तीन से अधिक शिकायतें सामने आई हैं। इन पर साइबर ठगी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेमनगर पुलिस ने संगठित गिरोह के छह सदस्यों को पकड़ा थाना प्रेमनगर पुलिस ने एक संगठित गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो देशभर में साइबर ठगी को अंजाम देते थे। पकड़े गए अभियुक्तों में अंकुर अग्रवाल, फजल, तंजीम, फजल, मौ० फराज और अब्दुल रज्जाक शामिल हैं। ये लोग लोगों को डराकर या लालच देकर बैंक खातों में पैसा मंगाते थे। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन और तीन बैंक पासबुक बरामद किए हैं। इन सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विविध थाना क्षेत्रों में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई जारी जिले के अन्य थानों ने भी साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना किला से सुशांत रस्तौगी, थाना कैंट से विशाल राज और नरेश कुमार, थाना आंवला से मरजीना, थाना देवरनियां से गजेन्द्र सिंह, थाना सुभाषनगर से रजनीश सिंह और विजय पटेल को गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ ही थाना बहेड़ी, शाही, अलीगंज, सीबीगंज, कोतवाली और क्योलड़िया में भी साइबर ठगी के मामलों में मुकदमा पंजीकृत कर अपराधियों को पकड़ा गया है। अभियान में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी और आंकड़े ऑपरेशन सी-वज्र के तहत पूरे जनपद में 23 थानों पर 41 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और कुल 58 शातिर गिरफ्तार किए गए हैं। अपराधियों के पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इन अपराधियों ने महाराष्ट्र, बिहार, तेलंगाना और कर्नाटक समेत देश के कई राज्यों में लगभग 1.67 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है। बरेली पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगों में हड़कंप मच गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया के बाटी-चोखा कारोबार को बढ़ावा:ODOP योजना में 50 लाख रुपए तक मार्जिन मनी सहायता
    Next Article
    हाथरस में विवाहिता प्रेमी संग फरार:जेवर और नकदी लेकर गई, भाई ने दर्ज कराया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment