Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाउस टैक्स वसूली में पिछड़े 3 संग्रहकर्ताओं पर कार्रवाई:तीनों के खिलाफ विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति, कई बार दिए गए नोटिस

    9 hours ago

    1

    0

    निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप हाउस टैक्स वसूली न करने पर नगर निगम ने 3 कर संग्रहकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। खराब प्रदर्शन के चलते इनके खिलाफ विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने की संस्तुति की गई है। कर संग्रह को लेकर समीक्षा बैठक में ताजगंज और लोहामंडी जोन के कर संग्रहकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान ताजगंज जोन में तैनात कर संग्रहकर्ता वीरेंद्र चंदेल, लोहामंडी जोन के कर संग्रहकर्ता शैलेन्द्र राठौर और ताजगंज जोन के ही कर संग्रहकर्ता सलीम का प्रदर्शन सबसे खराब पाया गया। समीक्षा के दौरान मिली कमियां सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी कर श्रद्धा पांडेय ने बताया-अप्रैल माह से लेकर 12 मार्च तक कर संग्रह के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 94% वसूली किया जाना अपेक्षित था, लेकिन इन तीनों कर संग्रहकर्ताओं द्वारा लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं की जा सकी। तीनों ने कितनी-कितनी वसूली की उन्होंने बताया कि कर संग्रहकर्ता वीरेंद्र चंदेल अब तक केवल 20.31%, शैलेन्द्र राठौर 26.86% और कर संग्रहकर्ता सलीम मात्र 17.39% ही हाउस टैक्स की वसूली कर पाए हैं। जबकि विभागीय लक्ष्य के अनुसार वीरेंद्र चंदेल को प्रतिदिन लगभग 6.38 लाख रुपये, शैलेन्द्र राठौर को 16.06 लाख रुपये तथा कर संग्रहकर्ता सलीम को प्रतिदिन 6.14 लाख रुपये के हिसाब से हाउस टैक्स वसूलना था। कम वसूली को लेकर तीनों कर संग्रहकर्ताओं को समय-समय पर नोटिस भी जारी किए गए थे और कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद उनके प्रदर्शन में कोई संतोषजनक सुधार नहीं देखा गया। इसी को देखते हुए सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी कर श्रद्धा पांडेय द्वारा तीनों कर संग्रहकर्ताओं के खिलाफ नगर आयुक्त को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने की संस्तुति की गई है। नगर आयुक्त की चेतावनी नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा-कर वसूली नगर निगम के राजस्व का महत्वपूर्ण स्रोत है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन कर संग्रहकर्ताओं का प्रदर्शन खराब पाया गया है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और सभी कर्मियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत:पत्नी की दवा लेने गया था बाजार, घर पहुंचने से पहले तोड़ा दम
    Next Article
    शुगर के मरीज न रखें व्रत-रोजा-डॉ. मोहित सरन:शराब पीने से शुगर मरीजों को बढ़ सकता है खतरा, जा सकती है जान, बरेली में मिलेगी ओपीडी की सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment