Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हवा में Keshav Maurya के हेलीकॉप्टर में भरा धुआं, Pilot की सूझबूझ से Lucknow में सेफ लैंडिंग

    3 hours from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण लखनऊ हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करने को मजबूर हो गया। हेलीकॉप्टर लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से कौशांबी जा रहा था। केशव प्रसाद मौर्य के कार्यालय के अनुसार, हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं भर जाने के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि जैसे ही हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, अचानक ही उसमें तकनीकी समस्या आ गई। देखते ही देखते हेलीकॉप्टर के भीतर तेजी से धुआं भरने लगा, जिससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।  इसे भी पढ़ें: UP में Fuel Shortage की अफवाह से मचा हड़कंप, Middle East संकट के बीच पेट्रोल पंपों पर भीड़खतरे को भांपते हुए पायलट ने फौरन एटीसी से संपर्क किया और हेलीकॉप्टर को नजदीकी लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया। पायलट की सतर्कता की वजह से हेलीकॉप्टर को सुरक्षित लैंड करा लिया गया। राहत की बात यह रही कि उपमुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हिंदू परंपरा में गायों का विशेष महत्व है और राज्य में कोई भी उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकता। मौर्य ने कहा कि गौ माता में करोड़ों देवी-देवता विराजमान हैं, हम सब उनकी पूजा करते हैं और उत्तर प्रदेश में गौ माता को कोई खरोच भी नहीं पहुंचा सकता है। गायों के प्रति व्यवहार को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करने वाली स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की हालिया टिप्पणियों के बारे में सवालों का जवाब देते हुए उप मुख्‍यमंत्री मौर्य ने कहा कि संतों के चरणों में सदा प्रणाम करता हूं और ऐसे मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।  इसे भी पढ़ें: CM Yogi का 'विकास मंत्र', कहा- UP में Double Engine सरकार से मिल रही सुविधा और सुरक्षास्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की अक्सर आलोचना की है, उनका आरोप है कि सरकार राज्य में गोहत्या को प्रभावी ढंग से रोकने में विफल रही है। मौर्य ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त और सुरक्षित है। बिहार की राजनीति पर उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार का फैसला बड़ा राजनीतिक निर्णय है। वहीं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने वाराणसी के केदार घाट पर शुक्रवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके छत्रपति शिवाजी की जयंती मनाई और ‘गौ माता के सम्मान’ के लिए संकल्प लिया। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोकसभा स्पीकर Om Birla के खिलाफ विपक्ष लामबंद, No Confidence Motion का समर्थन करेगी Mamata की TMC
    Next Article
    Kolkata में Mamata Banerjee का 'हल्ला बोल', बोलीं- Voter List से नाम हटाना BJP की साजिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment