Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Hemant Soren की PM Modi से गुहार- Gulf में फंसे Jharkhand के लोगों की हो सुरक्षित घर वापसी

    3 hours from now

    1

    0

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खाड़ी देशों में बदलती स्थिति को बेहद चिंताजनक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का सोमवार को आग्रह किया। सोरेन ने आश्वस्त किया कि उनकी सरकार विदेश में फंसे राज्य के लोगों की हर संभव सहायता करेगी। सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, “खाड़ी क्षेत्र में तेजी से बदल रही स्थिति अत्यंत चिंता का विषय है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अनुरोध करता हूं कि इस गंभीर परिस्थिति में जो भी भारतीय स्वयं को असुरक्षित या फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए आवश्यक कदम उठाया जाए।” उन्होंने खाड़ी देशों में रहने वाले झारखंड सहित देश के अन्य हिस्सों के प्रवासियों से सतर्क रहने की अपील की और आश्वासन दिया कि भारत आपके साथ खड़ा है। उन्होंने लिखा, “विशेष रूप से झारखंड के जो लोग खाड़ी देशों में रह रहे हैं, उन सभी से मैं अपील करता हूं कि किसी भी परेशानी में झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Explained | Mehbooba Mufti का क्या है Ali Khamenei से कनेक्शन? ईरान में हुई मौत का भारत में क्यों मनाया जा रहा है मामत?
    Next Article
    Haryana Police होगी Hi-Tech, CM Saini का ऐलान, सड़कों पर पुलिसकर्मी Body Camera से होंगे लैस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment