Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Himanta Biswa Sarma का बड़ा एक्शन, 16 मंत्रियों को सौंपी जिलों की कमान, Mission Assam को मिलेगी रफ्तार!

    11 hours ago

    1

    0

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंत्रिमंडल के अपने 16 सहयोगियों को जिले का प्रभार आवंटित करने की रविवार को घोषणा की। इन मंत्रियों को स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर संबंधित जिलों में विकास कार्यों की निगरानी और देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी मंत्री के रूप में वे अपने-अपने जिलों में सभी सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के सुचारु तथा प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे। शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे असम सरकार के मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपने की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है। मुझे विश्वास है कि सभी मंत्री जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे और राज्य की प्रगति तथा समृद्धि की यात्रा को और अधिक गति प्रदान करेंगे।’’ रामेश्वर तेली को तिनसुकिया और जोरहाट का प्रभार दिया गया है, जबकि अतुल बोरा को कामरूप महानगर और धेमाजी की जिम्मेदारी दी गई है। कोकराझार, बक्सा और चिरांग चरण बोरो को, मोरीगांव और कामरूप अजंता निओग को, बोंगाईगांव और बारपेटा अश्विनी रे सरकार को, दरांग और धुबरी अशोक सिंघल को, शिवसागर और चराइदेव बिमल बोरा को, और नलबाड़ी और सोनितपुर बिस्वजीत दैमारी को आवंटित किए गए हैं। शर्मा ने कहा कि तामुलपुर और गोलपारा जयंत मल्लबरुआ को जबकि श्रीभूमि और हैलाकांडी की जिम्मेदारी कौशिक राय को, दक्षिण सलमारा-मनकचर और उत्तरी लखीमपुर केशब महंत को, तथा दिमा हसाओ और कछार की जिम्मेदारी कृष्णेंदु पॉल को सौंपी गई है। पीयूष हजारिका नगांव, होजाई, कार्बी आंगलोंग और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों के प्रभारी मंत्री होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Drugs Overdose या Dehydration? Mumbai के Music Event में मौत पर Police ने उठाया पर्दा
    Next Article
    New Friends Colony में आग का खौफनाक मंजर, Fire Brigade के जांबाजों ने 8 लोगों को मौत के मुंह से निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment