Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Himanta Biswa Sarma का Congress पर तीखा वार, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति के लिए असम को भूला

    3 hours from now

    1

    0

    असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि आंतरिक कलह केवल बांग्लादेशी मूल के मुस्लिम बहुल निर्वाचन क्षेत्रों में ही चल रही है। नागांव में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कलह केवल बांग्लादेशी मूल के मुस्लिम बहुल सीटों पर ही चल रही है। मैं शुरू से ही कहता आया हूं कि वे असम और असमिया लोगों के साथ नहीं हैं। उन्होंने बांग्लादेशी मूल के मुसलमानों को अपनी आत्मा गिरवी रख दी है। इसे भी पढ़ें: निष्पक्ष चुनाव की तैयारी! Assam में 5 नए SSP तैनात, रिटायर्ड IAS को मिली विशेष पर्यवेक्षक की कमानविपक्ष पर वार करते हुए सरमा ने कहा कि असम कांग्रेस को तुष्टीकरण की राजनीति छोड़ देनी चाहिए और असम की जनता के साथ खड़ा होना चाहिए तथा तुष्टीकरण की राजनीति की निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक विशेष समुदाय के लोग हैं जिन्हें मोदी सरकार से घर, शौचालय, सड़क, सरकारी नौकरी, राशन और प्रति माह ₹1250 मिला। लेकिन इस समुदाय ने कांग्रेस को वोट दिया। क्योंकि इन्हें तुष्टिकरण चाहिए। उनका उद्देश्य विकास नहीं बल्कि मोदी को हटाना और अपने समुदाय का दबदबा क़ायम रखना था। इसे भी पढ़ें: Himanta Sarma की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस का दावा- Assam के अगले CM होंगे Gaurav Gogoiदूसरी ओर विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद निर्वाचन आयोग ने सोमवार को असम के पांच जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) और उतने ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) का तबादला कर दिया और राज्य के लिए एक विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया। आयोग ने कोकराझार, माजुली, बक्सा, चिरांग और उदालगुड़ी के डीईओ को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। निर्वाचन आयोग ने असम के मुख्य सचिव रवि कोटा को भेजे गए एक पत्र में कोकराझार के डीईओ पंकज चक्रवर्ती की जगह डॉ. पी उदय प्रवीण, माजुली के रतुल पाठक की जगह सृष्टि सिंह और बक्सा के धीरज सऊद की जगह किम्नेई चांगसन को नियुक्त करने का आदेश दिया है। इसी के साथ चिरांग के डीईओ गकुल चंद्र ब्रह्मा की जगह मधुसूदन नाथ और उदालगुड़ी के पुलक पाटगिरी के स्थान पर जय विकास को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Live: अमेरिका और इजरायल के हमलों ने तेहरान में मचाई तबाही, 12,000 इमारतों को पहुंचा नुकसान
    Next Article
    Telangana Assembly में वंदे मातरम पर AIMIM का Walkout, BJP बोली- यह भारत माता का सीधा अपमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment