Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Hingoli में क्रेडिट सोसाइटी ने 61 जमाकर्ताओं से ठगे 1.69 करोड़ रुपये, छह पर केस दर्ज

    9 hours ago

    1

    0

    हिंगोली, एक नवंबर महाराष्ट्र के हिंगोली में एक क्रेडिट सोसाइटी के तीन निदेशकों समेत छह लोगों के खिलाफ 61 जमाकर्ताओं से मुनाफे और बीमा सुरक्षा का वादा कर 1.69 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वैभव फाटले नामक व्यक्ति की शिकायत पर यहां नवा मोंढा इलाके में स्थित ‘हिंगोली अर्बन निधि लिमिटेड’ के तीन निदेशकों और तीन कर्मचारियों के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है।फाटले ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर इस सोसाइटी में 14.25 लाख रुपये का निवेश किया था। क्रेडिट सोसाइटी एक सहकारी संस्था होती है जो सदस्यों को सस्ते ऋण और सुरक्षित बचत विकल्प प्रदान करती है। अधिकारी ने कहा, “हिंगोली शहर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा की जा रही है।शिकायत के अनुसार, क्रेडिट सोसाइटी ने जमा राशि पर 12 प्रतिशत ब्याज देने और तीन लाख रुपये तक के निवेश पर बीमा सुरक्षा देने का वादा किया था। इन आश्वासनों से आकर्षित होकर कई लोगों ने मई 2020 से मार्च 2024 के बीच अपनी जमा पूंजी निवेश की थी।” उन्होंने बताया कि जमा राशि की अवधि पूरी होने के बाद कंपनी पुनर्भुगतान करने में विफल रही और बाद में उसने अपना कार्यालय ही बंद कर दिया। अधिकारी ने बताया, “फाटले और अन्य निवेशकों ने इसके बाद सहकारिता विभाग से संपर्क किया, जिसने जांच में पाया कि 61 जमाकर्ताओं के साथ कथित तौर पर कुल 1,69,15,493 रुपये की धोखाधड़ी की गई है।” उन्होंने आरोपियों की पहचान हिंगोली अर्बन निधि लिमिटेड के निदेशकों जयेश खर्जुले, संतोष धुडकेकर और रोहिन खर्जुले तथा कर्मचारियों दिनेश आनेकर, सोनाली आंबेकर और अजिंक्य खर्जुले के रूप में की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Devendra Fadnavis ने सूखा पीड़ित किसानों को दिया पूर्ण समर्थन का भरोसा
    Next Article
    Florida Private Jet Crash | फ्लोरिडा में Donald Trump के आवास Mar-a-Lago के पास दर्दनाक विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से सवार सभी 9 लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment