Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Holi से पहले रेल यात्रियों को Alert! UTS App से नहीं मिलेगा General Ticket, जानें नया तरीका

    3 hours from now

    1

    0

    क्या आप होली पर्व के दौरान अपने घर जाने का प्लान कर रहे हैं? लेकिन आपको अभी तक ट्रेन की टिकट नहीं मिली है। हालांकि अब आपको 1 मार्च से UTS ऐप पर ट्रेन का जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक नहीं कर सकते हैं।  भारतीय रेलवे के अनुसार, 1 मार्च 2026 से UTS ऐप बंद हो जाएगा। ऐसे में जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के लिए आप  RailOne ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि आप 1 मार्च से UTS ऐप पर न तो जनरल टिकट बुक होगा और न ही किसी और तरह की सेवा मिलेगी। UTS इस्तेमाल करने वाले क्या करें?यदि आप UTS ऐप के माध्यम से जनरल या प्लेटफॉर्म टिकट बुक कराते थे, तो अब आपको रेलवे के RailOne ऐप पर शिफ्ट हो जाना चाहिए। यह एक ऑल-इन-वन ऐप है, जिस पर टिकट बुकिंग से लेकर यात्रा से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी। अगर आप UTS या IRCTC ऐप का यूज करते है, तो आपको इस ऐप पर अकाउंट नहीं बनाना पड़ेगा। इसका अर्थ यह है कि आपका पुराना यूजरनेम और पासवर्ड RailOne में भी काम करेगा। आखिर क्यों बंद हो रहा है UTS ऐप ?आपको बता दें कि, UTS ऐप का इस्तेमाल जनरल और अनरिजर्व्ड टिकट बुक करने के लिए होता है। ऐसे में भारतीय रेल भी नहीं चाहता है कि अब लोगों को अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग ऐप रखने पड़ें। इस वजह से UTS ऐप के फीचर्स को Railone ऐप पर शिफ्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि अब यात्रियों को अलग-अलग ऐप में कन्फ्यूज नहीं होना पड़ेगा और तमाम सुविधाएं एक ही जगह मिल जाएंगी। RailOne ऐप पर कैसे बुक करें जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट- RailOne ऐप में जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले ऐप में लॉग इन करना होगा।- फिर आपको होम स्क्रीन पर मौजूद Unreserved ऑप्शन पर क्लिक करें।- इसके बाद आपको From और To पर स्टेशन चुनकर Proceed To Book पर क्लिक करना होगा।जनरल टिकट की तरह ही आपको RailOne ऐप के होम स्क्रीन पर प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का ऑप्शन मिल जाएगा। कैसे बुक करें प्लेटफॉर्म टिकट-- सबसे पहले Platform ऑप्शन पर क्लिक करें और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करवा सकते हैं।- इसके बाद Platform ऑप्शन पर क्लिक करें और स्टेशन चूज करके पेमेंट जरुर करें।- फिर आपको फोन पर ही अपनी प्लेटफॉर्म टिकट मिल जाएगी। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    अर्शदीप सिंह ने बताया क्यों उनके पिता को WI vs SA मैच में आया था गुस्सा, फिर किस तरह से कराया उन्हें शांत
    Next Article
    Symbolism नहीं, सिर्फ Trade पर फोकस! Mark Carney पहुंचे मुंबई, क्या संबंधों पर जमी बर्फ पिघलेगी?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment