Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    HPV वैक्सीन का डफरिन से हुआ आगाज:सीडीओ ने किया टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण, अब कैंसर से बचाव की राह हुई आसान

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर के डफरिन अस्पताल में गुरुवार को एचपीवी (HPV) वैक्सीन की औपचारिक शुरुआत की गई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने अस्पताल पहुंचकर इस नई टीकाकरण सुविधा का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में बने मॉडल इम्यूनाइजेशन सेंटर (एमआईसी) का निरीक्षण कर वहां दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस वैक्सीन के शुरू होने से महिलाओं और बालिकाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिलेगी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने मॉडल इम्यूनाइजेशन सेंटर में चल रही नियमित टीकाकरण गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, वैक्सीन के रखरखाव और टीकाकरण के बाद दी जाने वाली सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर निर्देश दिए कि टीकाकरण के दौरान किसी भी लाभार्थी को असुविधा न हो और केंद्र पर आने वाले लोगों को वैक्सीन से जुड़ी सही जानकारी दी जाए। रजिस्ट्रेशन से लेकर टीकाकरण तक की पूरी प्रक्रिया को परखा गया ताकि अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के अधिकारी रहे कार्यक्रम के दौरान अस्पताल की सीएमएस, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, अर्बन आरआई नोडल और अर्बन नोडल समेत स्वास्थ्य विभाग की कई टीमों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रोग्राम ऑफिसर जेएसआई, एसएमओ-डब्ल्यूएचओ, यूआरआईसी-जेएसआई और यूएनडीपी जैसी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से टीकाकरण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता पर रहेगा फोकस स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस पहल का मुख्य उद्देश्य एचपीवी टीकाकरण के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। डफरिन अस्पताल में इस सुविधा के शुरू होने से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को नई मजबूती मिलेगी। विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को इस वैक्सीन के दायरे में लाया जाए, ताकि सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच तैयार किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित:बुकिंग में दिक्कत, डीएम बोले- स्टॉक पर्याप्त, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    मेरठ में पुलिस निगरानी में मिल रहे गैस सिलेंडर:LPG को लेकर लगातार बढ़ रही लोगों की परेशानी, प्रशासन का दावा- पर्याप्त संसाधन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment