Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में पुलिस निगरानी में मिल रहे गैस सिलेंडर:LPG को लेकर लगातार बढ़ रही लोगों की परेशानी, प्रशासन का दावा- पर्याप्त संसाधन

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ में LPG सिलेंडर को लेकर सभी जगह हा-हाकार मचा हुआ। लोग सिलेंडर न मिलने के कारण परेशान हैं। गैस एजेंसियों पर रोजाना हंगामे बढ़ते जा रहे हैं। शहर के हालत यह हो चुके हैं कि अब पुलिस एजेंसियों पर जाकर सिलेंडर बटवाने की व्यवस्था को संभाल रह है। घंटों इंतजार कर रहे लोग गैस सिलेंडर लेने आए लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को भी लाइन में खड़ा होकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से सिलेंडर की सप्लाई ठीक से नहीं हो रही थी, जिसके कारण आज अचानक भीड़ बढ़ गई। व्यवस्था संभालने के लिए पर्याप्त कर्मचारी भी मौके पर मौजूद नहीं थे, जिससे अव्यवस्था और बढ़ गई।लोगों ने प्रशासन और गैस एजेंसी से मांग की है कि सप्लाई व्यवस्था को ठीक किया जाए, ताकि आम जनता को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस संभाल रही व्यवस्था गैस एजेंसियों पर बढ़ती भीड़ और आय दिन हो रहे हंगामें को लेकर गुरूवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन ऐसी जगहो पर पहुंचा जहां ज्यादा समस्या हो रही है। इसके साथ ही लोगों से अपील भी की जा रही है कि वह भी शांति बनाए रखें। पर्याप्त है संसाधान जिला प्रशासन द्वारा लगातार यही दावा किया जा रहा है कि शहर में सभी संसाधन पर्याप्त मात्रा में हैं। इसके बाद भी सिलेंडर को लेकर शहर में हालात बिगडते जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि ब्लैक में भी सिलेंडर लेने के लिए दो गुने से भी ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    HPV वैक्सीन का डफरिन से हुआ आगाज:सीडीओ ने किया टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण, अब कैंसर से बचाव की राह हुई आसान
    Next Article
    मौलाना की टिप्पणी पर विश्व हिंदू महासंघ का आक्रोश:मुख्यमंत्री योगी की माताजी पर कथित बयान, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment