Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IAF के एयर शो से पहले Varanasi पहुंचे रक्षा मंत्री Rajnath Singh, काशी विश्वनाथ में की पूजा

    1 hour ago

    1

    0

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित नमो घाट पर आयोजित होने वाले ‘एयर शो’ से एक दिन पहले शनिवार शाम यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। पदाधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री के संकट मोचन मंदिर और काल भैरव मंदिर में पूजा करने की संभावना है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। राजनाथ सिंह ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्‍ट में कहा, “वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महादेव की कृपा सभी देशवासियों पर बनी रहे।हर-हर महादेव!” पदाधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अक्टूबर को पूर्वाह्न करीब 10 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से वह हेलीकॉप्टर से मिर्जामुराद जाएंगे। मोदी, मिर्जामुराद में अरविंद मिल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइंस पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से नमो घाट जाएंगे।मोदी, गंगा नदी के ऊपर भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित ‘एयर शो’ देखेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ता और काशी के निवासी विभिन्न स्थानों पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वे प्रधानमंत्री पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाएंगे, पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाएंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि नमो घाट पर भी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री रविवार को यहां ‘एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026’ देखेंगे। यह कार्यक्रम भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल की खाड़ी में गहराया Depression, 28 अक्टूबर को Andhra Coast से टकराएगा चक्रवाती तूफान
    Next Article
    सुरक्षा कारणों से Jagan Mohan Reddy ने भांजी की शादी के लिए बेंगलुरु पैलेस देने से मना किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment